संपूर्ण समाधान दिवस पर मण्डलायुक्त एवं डीआईजी ने संयुक्त रूप से तहसील मुहम्मदाबाद गोहना में लोगो की सुनी समस्याएं

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार को मण्डलायुक्त विवेक एवं डीआईजी सुनील कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से आज तहसील मुहम्मदाबाद गोहना, में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं को सुना गया। इस अवसर पर समस्त संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं को निर्धारित समय में गुणवत्तायुक्त निस्तारण करने के निर्देश दिये। जन सुनवाई के दौरान कुल 74 मामले आये। जिसमे से 06 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष 68 मामलों के निस्तारण हेतु संयुक्त टीम बनाते हुए मौके पर जाकर निस्तारण करने के निर्देश दिये। प्राप्त मामलों में राजस्व विभाग के 39, पुलिस के 13 एवं अन्य के 22 मामले शामिल हैं। मण्डलायुक्त एवं डीआईजी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन-जिन विभागों से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, उसका निस्तारण शत प्रतिशत गुणवत्तायुक्त करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी , उप जिलाधिकारी मु0बाद गोहना, तहसीलदार मु0बाद, सीओ मु0बाद सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

छठ पूजा के दौरान घर में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…

43 minutes ago

चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल अवैध चाकू बरामद

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…

53 minutes ago

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…

1 hour ago

शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने सकुशल नीचे उतारा

पसंद के युवक से विवाह को लेकर परिजनों से हुआ था विवाद, पुलिस की समझाइश…

2 hours ago

खेतों से निकलकर अब करेंगे दिल के मरीजों का इलाज, किसान के बेटे अवधेश बने असिस्टेंट प्रोफेसर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर इंसान किसी भी…

2 hours ago

सेंट्रल जोन फुटबॉल टूर्नामेंट में दमखम दिखाएगी बीबीएयू की टीम

कानपुर में आयोजित होगी अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता, पहले मुकाबले में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से होगा…

2 hours ago