Categories: Uncategorized

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बच्चों ने रैली निकालकर किया लोगों को जागरूक

गढ़िया रंगीन/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
भारती एयरटेल फाउंडेशन द्वारा संचालित सत्य भारती स्कूल गढ़िया रंगीन के द्वारा “राष्ट्रीय बालिका दिवस” के अवसर पर शुक्रवार को नगर क्षेत्र में बालिकाओं को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत स्कूल के बच्चों के द्वारा नगर में रैली निकाल कर लोगों को बालिकाओं को ज्यादा से ज्यादा आगे बढ़ाने के लिए व उनको शिक्षित करने के प्रति जागरूक किया। ग्राम प्रधान लालू प्रसाद की अगुवाई में लोगों ने यह शपथ ली कि वे सभी लोग अधिक से अधिक बालिकाओं को शिक्षित करेंगे व अन्य ग्रामवासियों को भी जागरूक करेंगे। स्कूल के बच्चों के द्वारा लोगों को शपथ दिलाकर एक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जिसमें ग्राम वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों के द्वारा सभी ग्राम वासियों से अपने घर तथा आसपास के लोगों को जागरूक करने का आवाहन किया गया।
इसी के अंतर्गत विद्यालय में ड्राइंग कंपटीशन एवं डिबेट प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें क्रमशः ड्राइंग संजना एवं आरोही सिंह 5 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक विवेक कुमार सिंह, ग्राम प्रधान लालू प्रसाद, अध्यापक गण उमेश चंद्र , गिरिराज सिंह, हरिओम यादव,रेनू भारती, एवं अन्य गांव के लोग मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

छठ पूजा के दौरान घर में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…

6 hours ago

चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल अवैध चाकू बरामद

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…

6 hours ago

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…

6 hours ago

शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने सकुशल नीचे उतारा

पसंद के युवक से विवाह को लेकर परिजनों से हुआ था विवाद, पुलिस की समझाइश…

7 hours ago

खेतों से निकलकर अब करेंगे दिल के मरीजों का इलाज, किसान के बेटे अवधेश बने असिस्टेंट प्रोफेसर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर इंसान किसी भी…

7 hours ago

सेंट्रल जोन फुटबॉल टूर्नामेंट में दमखम दिखाएगी बीबीएयू की टीम

कानपुर में आयोजित होगी अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता, पहले मुकाबले में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से होगा…

7 hours ago