सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। मकर संक्रांति के अवसर पर पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी देवाश्रम मठ लार के वर्तमान संरक्षक स्वामी अभयानंद महाराज ने मठ पर जनता के सहयोग से खिचड़ी शह भोज का आयोजन किया । जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया और खिचड़ी खाया वर्तमान में महानिर्वाणी अखाड़ा मठ लार के द्वारा कई शिक्षण संस्थान संचालित होते है जिसमे स्वामी देवानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय और इंटर कॉलेज, बालिका विद्यालय, संस्कृत महाविद्यालय आदि हैं । वर्तमान समय में इस मठ के संरक्षण करता स्वामी अभयानंद गिरी महाराज है इन्हीं के दिशा निर्देश पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया अवगत करादे यह एक प्राचीन मठ है । इस दौरान स्वामी अभयानंद गिरी ने उपस्थित जनता को संबोधित किया जिसमे धार्मिक मान्यता के अनुसार मंगलाचरण और भोजन मंत्र के साथ सहभोज को शुरू किया अपने वक्तव्य में इन्होने ने कहा की मनुष्य के पास भगवान का दिया हुआ धन है जो की मनुष्य की वाणी ,मनुष्य का व्यवहार आदि है । जिससे मनुष्य सभी जीव जंतु में श्रेष्ठ है । तत्पश्चात स्वामी अभयानंद गिरी महाराज ने मठ के प्रांगण में पीपल ,बरगद और पाकड़ के वृक्ष को लगाया इस सहभोज कार्यक्रम में दिलीप सिंह, दिनेश यादव, शशिकांत मिश्र,मनीष सिंह, अंशु सिंह ध्रुव गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे ।
पुरानी रंजिश में मारपीट और पिस्टल तानकर धमकी देने का आरोप, पुलिस ने भेजा जेल…
जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों को स्टार्टअप, पेटेंट और प्रोटोटाइप विकास की दी गई जानकारी…
फोटो AI ✍️ लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश में 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में सिसवा…
3572 में से 2908 मतदाताओं ने डाले वोट, डीएम-एसपी ने चार ब्लॉकों में परखी सुरक्षा…
यूपी-बिहार में MLC चुनाव: कहीं बंपर वोटिंग तो कहीं बवाल! 4 बजे तक यूपी में…