कुम्भ मेले के अवसर पर मुंबई , नागपुर, पूना से विशेष रेल गाड़ियाँ चलाई जाए: राजा भाऊ सोनटक्के

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा )अगले साल १३ जनवरी से २६फरवरी तक प्रयागराज में कुंभ मेला आयोजित किया गया है। हिंदू आस्था का प्रतीक कुंभ मेला में देश विदेश से शामिल होने के लिए करोड़ो लोग आ रहे हैं। ऐसे में मुंबई से भारी संख्या में लोग कुंभ मेले में शामिल होंगे। कुंभ जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए मुंबई, पूना, नाशिक और नागपुर से विशेष रेल गाड़ियां चलाने की मांग केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से हिंदू राष्ट्र सेवा संगठन महाराष्ट्र के अध्यक्ष राजा भाऊ सोनटक्के ने की है। सोनटक्के ने अनुरोध किया है कि कुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए मुंबई के महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों से विशेष ट्रेनें चलाई जाएं।
बता दें कि मुंबई से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसटी), लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) और पनवेल के अलावा नागपुर, पूना, नाशिक से विशेष ट्रेनें चलाई जानी चाहिए।
हिंदू राष्ट्र सेवा संगठन महाराष्ट्र के अध्यक्ष राजा भाऊ सोनटक्के के अनुसार कुंभ मेला दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है। इस समागम के लिए देशभर से श्रद्धालु यहां आते हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए उनकी यात्रा को बिना किसी परेशानी के आरामदायक और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जानी चाहिए। साथ ही इन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएं, ऐसी व्यवस्था की जाए ताकि अधिक से अधिक यात्री आराम से यात्रा कर सकें।

rkpnews@desk

Recent Posts

पीपल के पेड़ पर चढ़ा विशाल अजगर, सोनौली में मचा हड़कंप

एसएसबी मार्ग पर उमड़ी भीड़, जवानों ने लोगों को हटाकर बनाई सुरक्षित दूरी, वन विभाग…

24 minutes ago

ग्राम प्रधानों की समस्याओं को लेकर पंचायत राज मंत्री को सौंपा मांगपत्र

मानदेय, विकास कार्यों के भुगतान समेत छह मांगों को लेकर राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान…

30 minutes ago

धमकी और रुपयों की मांग से परेशान किशोर ने दी जान

परिजनों ने सड़क पर जाम लगाकर जताया आक्रोश, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज शाहजहांपुर…

34 minutes ago

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अल्पकालीन विस्तारक योजना कार्यशाला आयोजित

बलिया (राष्ट्र कि परम्परा )सिकंदरपुर नगर में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा अल्पकालीन विस्तारक…

40 minutes ago

यूपीडब्लूजेयू में प्रदेश महामंत्री बने अजय त्रिवेदी

रोहित संगठन सचिव व सुनील दिवाकर एवं आशीष बाजपेई संयुक्त सचिव लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)यूपी वर्किंग…

2 hours ago

रेल प्रबंधक ने कछवा रोड स्टेशन का किया संरक्षा निरिक्षण

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)lमंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने 20 सितम्बर 2026 को बनारस–प्रयागराज रामबाग…

2 hours ago