अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम में सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर नगरौर स्थित वृद्धाश्रम परिसर में वृद्ध कल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन कर यहाँ रहने वाले वृद्ध महिला एवं पुरुषों को फल मिस्ठान एवं वस्त्र आदि वितरण कर उन्हें सम्मानित किया गया तथा उपस्थित अतिथि व आयोजकों ने वृद्ध जनों के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की गई। अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम में वृद्ध महिला एवं पुरुषों के द्वारा सामूहिक पूजन अर्चन कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया,आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद आनंद गौड़ ने वृद्धों के प्रति श्रद्धा की अभिव्यक्ति करते हुऐ उनके दीर्घायु व उत्तम व बेहतर स्वास्थ्य की कामना की तथा उपस्थित जनों से वृद्ध एवं असक्त लोगों के बेहतर सेवा प्रबन्धन का आवाहन किया और इस कार्य हेतु हर सम्भव सहयोग का भी वायदा किया। विशिष्ट अतिथि अपर जिला जज विराट शिरोमणि (सचिव स्थाई लोक अदालत) ने वृद्ध जनों को समाज का गौरव बताते हुऐ उनके अनुभवों से जीवन के पथ पर लगातार मजबूती से चलने की बात कही तथा वृद्ध महिला एवं पुरुषों को वस्त्र आदि वितरण कर उनके प्रति सम्मान प्रदर्शित किया। मुख्य चिकित्साधिकारी संजय कुमार ने वृद्धों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें स्वास्थ्य संवर्धन टिप्स दिए और स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया। प्रबन्धक समाजसेवी दिलीप कुमार द्विवेदी ने वृद्ध जनों के कल्याण हेतु चलाए जा रहे विभिन्न उपक्रमो की विशेष चर्चा किया और उपस्थित लोगों से वृद्धाश्रम से सतत संवाद बनाए रखने का आवाहन किया।कार्यक्रम का संचालन सुलह अधिकारी अनिल मिश्र ने किया और धन्यवाद ज्ञापन जिला समाज कल्याण अधिकारी रमा शंकर गुप्त ने किया।आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संविधान विशेषज्ञ अनिल त्रिपाठी , महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष अवध संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट , नगर विधायक प्रतिनिधि अशोक जायसवाल , अजय सिंह , मनीष सिंह , डॉ अभय , विवेक श्रीवास्तव , धर्मेन्द्र व बृजेश सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सुस्त विभागों पर योगी सरकार सख्त, बजट खर्च की रफ्तार बढ़ाने के लिए तय हुई नई डेडलाइन

यूपी बजट पर सीएम योगी की सख्ती: अगले दो माह में 70% वित्तीय स्वीकृतियां, 60%…

2 hours ago

तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, रात में बदला फैसला; हड़ताल स्थगित, अब इन मुद्दों पर होगी बातचीत

बैंक हड़ताल पर बड़ा अपडेट: 28 से 30 सितंबर का आंदोलन स्थगित, IBA-UFBU बैठक में…

2 hours ago

28-30 सितंबर बैंक हड़ताल: पांच-दिवसीय बैंकिंग की मांग पर सरकार और यूनियनों में टकराव

भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…

5 hours ago

72 घंटे से बिजली गुल, जिले में हाहाकार

मेंहदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत संत कबीर नगर…

5 hours ago

देवरिया में डीएलएड परीक्षा पर कड़ी नजर, 95 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

डीएलएड परीक्षा में नहीं चला नकल का खेल, 6,538 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा सीसी टीवी…

5 hours ago

अभिजीत दीपके के फैसलों के पीछे कौन? CJP में पर्दे के पीछे की रणनीति का खुलासा, सामने आया ‘मेंटोर’ का नाम

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक…

5 hours ago