Monday, March 23, 2026
HomeUncategorizedअन्य खबरेजिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावितों को राहत किट...

जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावितों को राहत किट बांटा

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)18 अक्टुबर… जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देश पर उप जिलाधिकारी धनघटा रवीन्द्र कुमार एवं राजस्व टीम द्वारा तहसील धनघटा के बाढ़ प्रभावित ग्रामों यथा आगापुर उर्फ गुलरिहा, छपरा मगर्वी (कुर्मियाना टोला), चपरा पूर्वी आदि गांवों के बाढ़ पीड़ितों में बाढ़ राहत किट वितरण कराया गया। राशन किट आदि बाढ़ चौकी, आदर्श इंटर कॉलेज उमरिया पर भी किया गया है। तहसील धनघटा के बाढ़ प्रभावित ग्राम नरायनपुर के बाढ़ पीड़ितों में बाढ़ राहत किट वितरण का कार्य कम्पोजिट जूनियर हाईस्कूल चकिया पर प्रारम्भ हो गया है तथा बाढ़ प्रभावित ग्राम नरायनपुर एवं अन्य प्रभावित गॉवों में पशुओं हेतु भूसा-चारा का भी वितरण किया जा रहा है।
इसी क्रम में तहसील धनघटा के तिघरा स्थित बाढ़ राहत शिविर पर भी बाढ़ राहत किट का वितरण किया जा रहा है।

संवाददाता संत कबीर नगर…

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments