छठ पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी के निर्देश पर एसपी उत्तरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
आगामी छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन सक्रिय मोड में है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नैय्यर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र श्रीवास्तव ने आज थाना चौरी चौरा एवं थाना झंगहा क्षेत्रांतर्गत विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाटों की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था तथा प्रकाश एवं साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी उत्तरी ने संबंधित थानाध्यक्षों एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। सभी घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, महिला पुलिस कर्मियों की मौजूदगी, प्रकाश व्यवस्था और बैरीकेडिंग की सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल सतर्क एवं मुस्तैद रहे, साथ ही स्थानीय लोगों से समन्वय स्थापित कर सुचारु व्यवस्था बनाकर रखी जाए।

इस दौरान सीओ चौरी चौरा अनुराग सिंह सहित संबंधित थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

4 days ago