Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडीएम के निर्देश पर खाद दुकानों, गोदामों का हुआ औचक जांच

डीएम के निर्देश पर खाद दुकानों, गोदामों का हुआ औचक जांच

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा जनपद में यूरिया की उपलब्धता के जांच हेतु कमेटी गठित कर उर्वरक प्रतिष्ठानों की जांच कराई गई।
समिति द्वारा सभी तहसीलों में औचक निरीक्षण कर उर्वरक स्टॉक की जांच की गई। साथ ही स्टॉक रजिस्टर और किसानों से वसूली जा रही कीमतों के विषय में भी पूछताछ की गई। उपनिदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, एआर सहकारिता, संबंधित उपजिलाधिकारी और उनके द्वारा नामित मजिस्ट्रेट सहित अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा अलग–अलग क्षेत्रों में जांच किया गया। विशेष छापा अभियान में शीर्ष उर्वरक बिक्री संस्थाओं, थोक एवं फुटकर उर्वरक विक्रेताओं के बिक्री केन्द्रों एवं बफर गोदामो और इफको, पी०सी०एफ०, डी०सी०एफ०, कृभको, व साधन सहकारी समितियो की शत–प्रतिशत जाँच की गई।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार कृषि विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सभी तहसीलों में उर्वरक केंद्रों का औचक छापेमारी कर जांच की गई। जांच का उद्देश्य जनपद में यूरिया की तस्करी को रोकना और किसानों को उचित कीमत पर यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित करना था। उन्होंने कहा कि इस दौरान उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि स्टॉक रजिस्टर को अद्यतन रखें और नियमानुसार यूरिया की बिक्री करें। किसी प्रकार की अनियमितता मिलने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments