Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसावन की पूर्णिमा को विष्णु मंदिर पर हुआ भंडारे का आयोजन

सावन की पूर्णिमा को विष्णु मंदिर पर हुआ भंडारे का आयोजन

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
मेडिकल रोड पर स्थित अति प्राचीन भगवान विष्णु मंदिर पर सावन की पूर्णिमा को भगवान विष्णु एवं शंकर भगवान के पूजन व रुद्राभिषेक के बाद श्रद्धालु भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।
यह जानकारी देते हुए पंडित रवि मिश्रा ने बताया कि विगत 2018 से लगातार श्रावण मास के प्रारंभ होने की तिथि से लेकर पूर्णिमा तक प्रतिदिन एक महीने तक भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर पूर्णिमा के दिन भंडारे का आयोजन किया जाता है। यह कार्यक्रम समस्त श्रद्धालु जनों के सहयोग के साथ ही मुख्य रूप से पंडित रवि मिश्रा की पुत्री रिया मिश्रा पंडित राम प्रकाश मिश्रा, शशि मिश्रा, पंडित शिवम मिश्रा के विशेष सहयोग से संपन्न होता है । भगवान भोलेनाथ एवं भगवान विष्णु अपने सभी भक्तों का कल्याण करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments