आमरण अनशन के पांचवे दिन सपा नेताओ ने पहुंच कर आंदोलन का समर्थन किया

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

रेवती रेल आंदोलन के 11 वें दिन व आमरण अनशन के पांचवे दिन सपा नेताओ ने पहुंच कर आंदोलन का समर्थन करते हुए स्वतंत्रता सेनानियो के पराक्रम की यादों से जुड़ी रेलवे स्टेशन की बहाली तक संघर्ष में साथ देने का वादा किया।सांसद सलेमपुर रमाशंकर विद्यार्थी ने कहा कि लोक सभा से लेकर अधिकारियो तक अवाजा उठाया लेकिन आपके मांग के अनुरुप जबाब नही मिला।विभाग के लोग इस स्टेशन की आमदनी कम बता रहे है।यह बहुत बड़ा घपला है और इसकी जांच होनी चाहिए।पूर्वमंत्री रामगोविन्द चौधरी ने सांसद ने कहा कि संसद सत्र के दौरान आप राष्ट्रीय अध्यक्ष और तीनो सांसद विशेष चर्चा के तहत इस पर बहस कराएं।बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल में इस लड़ाई में साथ देने का वादा किया।चेयरमैन प्रतिनिधि कनक पाण्डेय ने सपा नेताओ को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि जनहित के आंदोलन में अगर विपक्ष इतना विलम्ब से हाजिर होगा तो आंदोलन को कैसे मजबूती मिलेगी।धरना सभा को हैप्पी पाण्डेय,लक्ष्मण पाण्डेय,विनित मोहन तिवारी,अरुण तिवारी,मुन्नु कुंवर,महाबीर तिवारी फौजी,शमीम अहमद,बिहारी पाण्डेय ने संबोधित किया। रेवती।रेलआंदोलन के तहत आमरण अनशन पर बैठे सुरज यादव और पीयूष पाण्डेय के स्वास्थ्य में लगतार गिरावट आ रही है।बावजूद इसके बगैर मांग पूरा हुए उठने को तैयार नही है।उधर बुधवार के दिन पप्पू पाण्डेय के नेतृत्व में सैकड़ो सपा के लोगो ने घेरा डालो डेरा डालो के तहत 24 घंटे के लिए पड़ाव डाला।

रेवती।रेल आंदोलन के तहत प्रतिदिन हो रहे कार्यक्रमो की रेल पुलिस और रेवती पुलिस अलग अलग विडियोग्राफी करा रही है।शांतिपूर्ण आंदोलन चलने से प्रशासन शांत है तथा बातचीत से मामला निपटाने में जुटे है।डीआरएम वराणसी ने बलिया स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी संजय सिंह को बातचीत के लिए मंगलवार की रात यहां भेजे थे।लेकिन मांग के अनुरुप बात न होने के कारण आंदोलनकारियो खारिज कर दिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

ईवीएम प्रदर्शन केंद्र से मतदाताओं को मिलेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…

6 hours ago

खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार यादव को भावभीनी विदाई, नवागत जयप्रकाश मौर्य का भव्य स्वागत

बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज स्थित बीआरसी सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य…

6 hours ago

गुम मोबाइल बरामदगी में महराजगंज पुलिस की बड़ी सफलता, 101 लोगों को लौटाई खुशियां

आठ महीने में 844 मोबाइल बरामद, 2.31 करोड़ रुपये की कीमत के फोन उनके मालिकों…

6 hours ago

लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर मतदाता की भागीदारी जरूरी : डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती…

7 hours ago

ग्राम रोजगार सेवकों ने आंदोलन का बिगुल फूंका, 3 दिसंबर को विधानसभा घेराव की चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। वर्षों से लंबित मांगों और शासन की कथित अनदेखी से नाराज…

7 hours ago

जनगणना-2027 के स्व-गणना अभियान को गति, प्रचार वाहन रवाना

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर नागरिकों में…

7 hours ago