Wednesday, February 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशग्रामीणों के शिकायत पर कोटेदार के विरुद्ध एआरओ मुबारक गांव पहुंचे

ग्रामीणों के शिकायत पर कोटेदार के विरुद्ध एआरओ मुबारक गांव पहुंचे

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)
पुराघाट कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के पारा मुबारक गांव के ग्रामीणों ने कोटेदार योगेन्द्र सिंह के खिलाफ वितरण में धांधली और कम राशन देने का आरोप लगाया था। जिसके बाद विभागीय अधिकारियों द्वारा 17 मार्च को जांच कर कोटेदार की दुकान निलंबित कर दिया था। जिसमें कोटेदार द्वारा 22 ग्रामीणों का फर्जी शपथपत्र बनाकर विभाग को भेज दिया गया, ताकि दुकान बहाल हो सके। जब इस बात की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो ग्रामीण रामदुलारे,भूपेंद्र सिंह,राजकुमारी, चिंता,आरती,प्रमिला,शीला,आदि फिर से कोटेदार के खिलाफ फर्जी शपथपत्र देने के खिलाफ विभागीय अधिकारियों को पत्रक दिया,जिसकी जांच करने एआरओ पारा मुबारक गांव पहुंचे और ग्रामीणों को इकट्ठा कर के मामले में छानबीन शुरू किया। तो पता चला की कोटेदार द्वारा यूनिट बढ़वाने के नाम पर ग्रामीणों से हस्ताक्षर करा लिया गया।उसी शपथपत्र को कोटेदार अपनी दुकान बहाल कराने के लिए विभागीय अधिकारियों को दिया गया जिससे दुकान बहाल हो सके।
इस सन्दर्भ में जिलापूर्ती अधिकारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है, एआरओ जांच कर रहे हैं जो गलत होगा उसके खिलाफ कार्यवाही किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments