Categories: Uncategorized

बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर महात्मा बुद्ध जीवन दर्शन वर्तमान परिवेश में विषय पर परिचर्चा का हुआ आयोजन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन संरक्षक समाजसेवी अनिल त्रिपाठी एडवोकेट ने कहा कि, महात्मा बुद्ध के विचार अहिंसा प्रेम एवं करुणा पर केंद्रित है , वर्तमान समय में जबकि समूचे विश्व मे युद्ध विभीषिका के बादल मंडरा रहे हैं ,ऐसे समय मे महात्मा बुद्ध के विचार सम्पूर्ण मानव जगत के लिए कल्याणकारी एवं बहुउपयोगी हैं। उन्होंने कहा कि , पृथ्वी में सभी प्राणियों का जीवन नश्वर है ,परंतु लोग यह तथ्य भूल जाते हैं। किन्तु जो जय व पराजय दोनों से परे रहता है, वह चैन से सुख की नींद सोता है महात्मा बुद्ध के विचार की अक्रोध से क्रोध को भलाई से दुस्ट को दान से कंजूस को और सच से झूठ को जीतना चाहिए।इस तथ्य को आत्मसात करने का भी उन्होंने आवाहन किया,महामना मालवीय मिशन संयोजक बहराइच (अवध) संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि , महात्मा बुद्ध सदी के महानायक हैं। जिनके विचारों को समूचे विश्व के विचार वान लोग ग्रहण कर सन्मार्ग पर चलते हैं।
महात्मा बुद्ध को विचारों को कालजयी बताते हुए मालवीय मिशन अध्यक्ष ने कहा कि , बौद्ध वह व्यक्ति होता है जो अपने लिए नही बल्कि प्राणी मात्र को कल्याण के मार्ग पर लाना चाहता है।
दूसरे प्राणियों को दुख से छुड़ाने में जो आनंद मिलता है वही सब कुछ है आवाहन करते हुए मालवीय मिशन अध्यक्ष ने कहा कि , महात्मा बुद्ध के विचार को आत्मसात कर हम अहिंसा और करुणा को महत्व देकर मानव जगत के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करें यही मानवता के प्रति सबसे अच्छी सेवा है।शिक्षक नेता पुण्डरीक पाण्डेय ने महात्मा बुद्ध को ईश्वर का अवतार बताते हुए कहा कि , बुद्ध व्यक्ति नही एवं विचाधारा हैं जिसपर चलकर हम शोषित वंचित एवं दुखी समाज के उत्थान एवं विकास के लिए काम करें ईश्वर तक पहुचने का यही सत्य मार्ग है।आयोजित परिचर्चा को अधिवक्ता विनय कुमार तिवारी , अधिवक्ता अवनींद्र कुमार पाण्डेय , बुद्ध विचारक रविन्द्र नाथ , किसान नेता रामरूप मिश्र किसान परिषद संयोजक जय कृष्ण मौर्य समाजसेवी सत्यम मिश्र आदि ने भी संबोधित कर महात्मा बुद्ध के मार्ग पर चलकर समूचे मानव जाति एवं विश्व के कल्याण की कामना की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिषद महामंत्री समाजसेवी रमेश मिश्र ने किया।समापन अवसर पर उपस्थित लोगों ने महात्मा बुद्ध के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर महात्मा बुद्ध के विचारों को जन जन तक पहुचाने का सामुहिक संकल्प भी लिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

पन्नून हत्या साजिश केस: निखिल गुप्ता ने न्यूयॉर्क कोर्ट में कबूला जुर्म

न्यूयॉर्क/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका में रहने वाले खालिस्तान समर्थक कार्यकर्ता गुरपतवंत सिंह पन्नून…

14 minutes ago

22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सेवा सहायता शिविर, तैयारियां तेज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में 22 फरवरी…

23 minutes ago

शिक्षा से सशक्तिकरण की ओर कदम, बाल विवाह के खिलाफ एकजुट छात्राएं

विद्यालय स्तर पर चला सशक्त अभियान, बाल विवाह रोकथाम को लेकर छात्राएं हुईं जागरूक मऊ…

30 minutes ago

ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद बदमाशों का तांडव, हवाई फायरिंग

समस्तीपुर ज्वेलरी लूट:50 लाख की वारदात, हवाई फायरिंग से दहशत समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)…

43 minutes ago

नाबालिग अपराध पर सख्ती: देवरिया पुलिस की त्वरित गिरफ्तारी

देवरिया पॉक्सो एक्ट गिरफ्तारी: नाबालिग अपराध में वांछित आरोपी गिरफ्तार, बीएनएस की गंभीर धाराएं लागू…

55 minutes ago

रेडियो आज भी समाज का सबसे विश्वसनीय और सशक्त माध्यम: मनीष त्रिपाठी

आपदा प्रबंधन, जन-जागरूकता और रोजगार के क्षेत्र में रेडियो की भूमिका पर विशेष व्याख्यान गोरखपुर…

1 hour ago