Categories: Uncategorized

मतपत्र फाड़ने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा) पयागपुर नगर निकाय चुनाव में मतदान प्रक्रिया के दौरान अराजक तत्वों के द्वारा बूथ संख्या 11 प्राथमिक विद्यालय पैतौरा पयागपुर कक्ष संख्या एक पर अशांति फैलाने व,जबरन अंदर घुस के मतपत्र फाड़ने के आरोप में नगर निकाय अध्यक्ष पद प्रत्याशी प्रतिनिधि कपीस सिंह सहित 4 लोगों के खिलाफ मतदान अधिकारी सुनील कुमार सिंह की तरफ से पयागपुर थाने में दर्ज कराया मुकदमा दर्ज कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार नगर निकाय का शांतिपूर्ण चुनाव हो रहा था कि अचानक शाम के समय करीब चार पांच लोग पोलिंग बूथ पर पहुंचे और अंदर घुस गए जहां द्वितीय मतदान अधिकारी उजलाइ,से मत पत्र छीन कर मत पेटी में डालने का प्रयास किया गया, जिसमें 4 मतपत्र फट गए, जानकारी पाकर घटनास्थल पर पुलिस क्षेत्राधिकारी आनंद कुमार राय,उप जिलाधिकारी पयागपुर दिनेश कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे, तब तक अराजक तत्व भागने में सफल रहे, इस मामले में पीठासीन अधिकारी सुनील कुमार सिंह की तरफ से नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रतिनिधि कपीस सिंह को नामजद करते हुए तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाना पयागपुर में धारा 332 ,353, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950, 1951, 1989, 136, सार्वजनिक संपत्ति नुकसान अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है, थाना अध्यक्ष पयागपुर राजकुमार पांडे ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैै अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

सेवानिवृत्ति समारोह में अनिरुद्ध प्रसाद की ईमानदार सेवाओं की हुई सराहना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सूचना विभाग, देवरिया के कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर…

2 minutes ago

8 साल पुराने हत्या मामले में आया बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी को उम्रकैद

देवरिया में हत्या के मामले में बड़ा फैसला: मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास, चार अन्य…

21 hours ago

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

3 days ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

3 days ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

3 days ago