बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) गोंडा बहराइच रेल प्रखंड पर उन्नैसा गांव के पास रेलवे पटरी के निकट एक महिला का शव गुरुवार को पड़ा मिला। महिला के चेहरे पर चोट के निशान हैं। जीआरपी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली देहात क्षेत्र के उन्नैसा गांव के निकट गोंडा-बहराइच रेल प्रखंड के रेल पटरी से नीचे एक महिला का शव देखा गया। जिसकी सूचना जीआरपी पुलिस और कोतवाली देहात को दी गई। जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। आसपास के लोगों से महिला की पहचान करवाई, लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी। इस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। महिला के चेहरे पर चोट के निशान भी हैं। कोतवाल देहात आरके पांडेय ने बताया कि जीआरपी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। शायद महिला की ट्रेन से गिरकर मौत हुई है। उसकी उम्र 50 वर्ष के आसपास बतायी गयी है।
पीएम मोदी के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने बूट पॉलिश कर मनाया ‘बेरोजगार दिवस’ देवरिया…
विश्वकर्मा जयंती और पीएम मोदी के जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान, परमार्थी पोखरे में भाजपा कार्यकर्ताओं…
विहिप स्थापना दिवस पर हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति की रक्षा का आह्वान…
गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान में पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की सतर्कतामॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों…
हाटा-देवरिया मार्ग की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार देवरिया (राष्ट्र की…
भगवान विश्वकर्मा : सृष्टि के दिव्य शिल्पकार और सनातन परंपरा के प्रथम वास्तुविद लेखक :…