शिवरात्रि पर योगी सरकार ने शिवभक्तों पर बरसाए सम्मान के पुष्प

गोरखपुर के प्रमुख शिव मंदिरों पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l भगवान भोले शंकर को अत्यंत प्रिय सावन माह में शिव मंदिरों पर सभी जरूरी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के साथ ही योगी सरकार श्रद्धालुओं का सम्मान और विशेष अभिनंदन भी कर रही है।इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सावन शिवरात्रि (बुधवार) को गोरखपुर और संतकबीरनगर जिले के प्रमुख शिव मंदिरों पर श्रद्धार्चन के लिए उमड़े श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर, उनकी आस्था को हार्दिक सम्मान दिया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सावन माह में प्रदेश में जगह-जगह कांवड़ियों और शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को गोरखपुर और संतकबीरनगर के प्रमुख शिव मंदिरों पर आए श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर उनकी आस्था का अभिनंदन किया गया।गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर, प्राचीन मानसरोवर मंदिर,मुक्तेश्वर नाथ मंदिर,झारखंडी महादेव मंदिर, भौवापार स्थित मुंजेश्वर नाथ मंदिर, पिपराइच स्थित मोटेश्वर शिव मंदिर तथा संतकबीरनगर के तामेश्वर नाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

6 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

6 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago