पृथ्वी दिवस पर विद्यालय में पृथ्वी बचाओ देश बचाओ कार्यक्रम हुआ संपन्न

भाटपाररानी देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) ज्योति पब्लिक स्कूल, भैंसही बनकटा के प्रांगण में पृथ्वी दिवस के अवसर पर पृथ्वी बचाओ देश बचाओ कार्यक्रम विद्यालय परिवार द्वारा धूमधाम के साथ मनाया गया। एक और जहां छोटे बच्चों से लेकर बड़े बच्चों तक ने इसमें बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। वहीं कक्षा U.K.G. से साकेत पांडे ने आम बना कर इसके बारे में इंग्लिश में बताया। कक्षा 5th के बच्चों ने दो सौ वर्ष पूर्व और आज की पृथ्वी की तुलना करते हुए बताया कि पर्यावरण किस हद तक प्रदूषित हो गया है और आने वाले कुछ दशकों में ही हमारी पृथ्वी की दशा अब कैसी हो होने वाली है। वहीं कक्षा 8, 9 तथा 10 के उज्ज्वल, पूजा, आकांक्षा, शालिनी, पलक सहित अन्य बच्चों द्वारा मिलकर एक बेहद ही सुंदर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया; इस नाटक मंचन में उन्होंने प्लास्टिक से होने वाले नुकसान, बीमारी तथा उसकी रोकथाम कैसे की जाए पर प्रकाश डालते हुए प्लास्टिक का प्रयोग हम किस प्रकार से इको ब्रिक्स बनाने में करके प्लास्टिक के प्रयोग को कम कर सकते हैं। कचरे से होने वाली बीमारियों के बारे में बताते हुए उससे कैसे निजात पाएं, इसे भी बड़े ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया | बाकी के कई सारे बच्चों ने पृथ्वी बचाओ, जीवन बचाओ पे बहुत ही सुंदर अपने अपने मॉडल्स बनाए थे। कई सारे बच्चों ने चार्ट पेपर्स पे मॉडल बनाए थे। किसी ने ओजोन लेयर का मॉडल बनाया तो किसी ने पृथ्वी की सतह का।
प्रधानाचार्य ने बच्चों को पृथ्वी और पर्यावरण को संरक्षित रखने का संकल्प दिलाया। प्रधानाचार्य सभी बच्चों की सराहना की गई और बच्चों को मेडल से सम्मानित भी किया गया तथा बाकी बच्चों को भी आगे अच्छा करने के लिए प्रेरित किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

7 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

20 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

20 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

20 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

21 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

23 hours ago