ओमप्रकाश राम बने नवानगर ब्लॉक संयोजक

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
वेलफेयर एसोसिएशन जनपदीय कार्यकारणी की बैठक जिलाध्यक्ष डॉ. घनश्याम चौबे की अध्यक्षता में आवास विकास स्थित कैम्प कार्यालय पर सम्पन्न हुई, जिसमें विभिन्न शिक्षक समस्याओं सहित सांगठनिक मजबूती पर विचार विमर्श हुआ। संगठन द्वारा शिक्षक हितों को लेकर किये जा रहे प्रयासों पर समीक्षा के साथ सर्वसम्मति से रणनीति बनाते हुए संघर्ष का निर्णय लिया गया।संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सर्वसम्मति से ओमप्रकाश राम को नवानगर ब्लॉक का संयोजक नियुक्त किया गया। जिला कार्यकारणी के पदाधिकारियों ने ओमप्रकाश के मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनसे यह अपेक्षा की कि, नवानगर में संगठन का विस्तार करते हुए निर्धारित समयावधि में पुनर्गठन की कार्यवाही सम्पादित की जाएगी। इसी क्रम में जैसे ही ओमप्रकाश राम सिकंदरपुर अपने आवास पर पहुंचे तो अध्यापकों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर ओमप्रकाश राम ने कहा कि वह हमेशा शिक्षकों के हित में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी मिली है इसका बखूबी निर्वहन किया जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से जिला महामंत्री धीरज राय, संरक्षक अरुण कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवनीश सिंह, अनिल सिंह, नित्यानन्द पांडेय, उपेन्द्र नरायन सिंह, जितेंद्र यादव, अरविन्द श्रीरश्मि, दिनेश कुमार, करण, रंजीत कुमार,आलोक यादव, सुनील कुमार, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

2 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

3 hours ago

ताजमहल परिसर में बंदरों का हमला, 83 वर्षीय विदेशी पर्यटक समेत दो घायल

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। ताजमहल घूमने पहुंचे पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर एक बार…

3 hours ago

PWD की ई-टेंडरिंग पर ठेकेदारों की आपत्ति, बोले- गलत शर्तों से प्रभावित हो रही निविदा प्रक्रिया

PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…

9 hours ago

प्रसव के बाद महिला की मौत, न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील; पहले भी दो बार कार्रवाई का स्थानीय लोगों का दावा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…

9 hours ago

आयुर्वेद दिवस पर प्रभात फेरी, जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों से कराया परिचित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…

10 hours ago