वह शक्ति हमें दो नारायण,
अपने पैरों पर खड़ा रहूँ ।
अपने पैरों पर ही चलकर,
तव दर्शन को प्रभु आ जाऊँ ।
इतनी सदबुद्धि देना प्रभु,
दिन रात बैठकर चरणों में,
हर शाम सुबह अपने प्रभु को,
मन में रखकर प्रणाम करूँ ।
शत वर्ष जियूँ या कम – ज़्यादा,
यह मर्ज़ी नाथ तुम्हारी है,
मेरी अर्ज़ी प्रभु इतनी है,
जीवन भर मेरी जिह्वा से
हे प्रभु तेरा नाम जपूँ।
परोपकार करने का वर,
हे नाथ मुझे बस मिल जाये,
आँखो से झलके प्रेम सदा,
मस्तक श्रद्धा से झुक जाये।
हाथों से हो उपकार सदा,
पैरों को सत्पथ दे देना,
मन में कर निश्चय सुमिरन का,
हे भगवन ये धन दे देना ।
हम सब तो सेवक हैं तेरे,
हे नाथ कृपा बरसा देना,
दुर्मति हम सबकी हर लेना,
सदबुद्धी नाथ हमें देना ।
वह शक्ति हमें दो नारायण,
अपने पैरों पर खड़ा रहूँ,
अपने पैरों पर ही चलकर,
तव दर्शन को प्रभु आ जाऊँ।
डा० कर्नल आदि शंकर मिश्र
‘आदित्य’
भारत ने इस महीने अपने समुद्री क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों के चलते ईरान से जुड़े…
अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (DOJ) द्वारा यौन अपराध के दोषी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े…
जंगल में चल रही थी मौत की फैक्ट्री: बलुअहिया नर्सरी में पुलिस का धावा, 4…
मौसम (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली और उसके आसपास के दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बीते 24 घंटों…
मार्ग पर यातायात हुआ आसान, आगरा को मिली बड़ी सौगात आगरा (राष्ट्र की परम्परा)।आगरा जनपद…
17 फ़रवरी को हुए प्रमुख निधन ,इतिहास के पन्नों में दर्ज महान व्यक्तित्व 17 फ़रवरी…