सांड़ के हमले से वृद्ध महिला की मौत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । जनपद के हटवा गोपाल गांव निवासी वृद्ध महिला बृहस्पतिवार सुबह पैदल खेत को जा रही थी। खेत जाते समय पहले से सड़क पर मौजूद सांड़ ने सींग में फंसाकर ऊपर उठाते हुए पटक दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हटवा गोपाल गांव निवासी सावित्री देवी उर्म लगभग 80 वर्ष पत्नी जय जय राम गुरुवार सुबह उठी। इसके बाद सुबह खेत जाने में जाने के लिए निकली थी की घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत को जाते समय रास्ते में एक सांड़ मौजूद था और सांड़ ने वृद्ध महिला को उठाकर पटक दिया। सींग में फंसाकर सांड ने महिला को दो से तीन बार पटका जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, काफी देर बाद घर के लोग खोजबीन करते हुए पहुंचे तब तक गांव के दूसरे लोगों ने महिला के मृत हालत में पड़ा होने की सूचना दी। इस पर कोहराम मच गया। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। प्रभारी निरीक्षक कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि महिला की मौत सांड के हमले में हुई है। परिवार के लोगों की सूचना पर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर क्षेत्र में टहल रहे छुट्टा मवेशियों को लेकर लोगों में नाराजगी है, सभी का कहना है कि सिर्फ कागजों पर ही मवेशी पकड़े जा रहे हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

7 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

8 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

8 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

9 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

9 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

9 hours ago