संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्धा की मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)Iजिले के महुली थाना क्षेत्र के ग्राम नैनाझाला में वृहस्पतिवार को एक 65 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी तबियत खराब हुई तो परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर ले गए।
जहाँ चिकित्सकों ने महिला को देख मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के पुत्र ने पड़ोसी पर उसकी मां को धक्का देकर गिरा देने से मौत होने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के नैनाझाला निवासी कुसलावती देवी पत्नी समरजीत को प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी थीं। आवास छत लगने के बाद गुरुवार को दोगा लग रहा था। बगल में राम वृक्ष चौहान की खाली भूमि में पानी का रिसाव हो रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी बात को लेकर रामवृक्ष चौहान और समरजीत के परिवारों के बीच तकरार होने लगी और विवाद बढ़ गया। कुछ देर बाद अचानक सुभावती देवी की तबियत खराब हुई तो परिजन आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने सुभावती देवी के मृत होने की पुष्टि कर दी। मौत के बाद विवाद बढ़ने की आशंका पर पुलिस हरकत में आ गई।
धनघटा इंस्पेक्टर सन्तोष मिश्रा, महुली इंस्पेक्टर भगवान सिंह मय फोर्स अस्पताल पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर सुभावती के पुत्र रविन्द्र कुमार ने पड़ोसी पर मां को धक्का देकर गिरा देने से मौत होने का आरोप पुलिस के सामने लगाया है। जिसपर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

महराजगंज पुलिस दुर्घटना: दबिश से लौट रही गोरखपुर पुलिस की स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत, पाँच घायल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…

3 minutes ago

औरैया में 22 फरवरी को मेगा विधिक जागरूकता शिविर, पात्रों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…

27 minutes ago

श्रीमद्भागवत कथा और भजन संध्या ने बांधा श्रद्धालुओं को

देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…

35 minutes ago

त्योहारों से पहले प्रशासन सख्त, कुशीनगर में शांति समिति बैठक में जारी हुए दिशा-निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…

52 minutes ago

पुलिस निरीक्षण पर जनता का विरोध, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…

1 hour ago

जर्जर सड़क और मोहन सेतु निर्माण को लेकर 15 किमी पदयात्रा, तहसील में ज्ञापन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील…

2 hours ago