देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने बृहस्पतिवार को देवरिया- गोरखपुर मुख्य मार्ग स्थित ओवर ब्रिज से छलांग लगा दी। युवती रेलवे ट्रैक के पास की झाड़ी में गिरी। ओवर ब्रिज से कूदते समय देख रहे लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए।स्थानीय लोगों ने युवती को उठा कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।जहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखकर बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। युवती के घरवाले मेडिकल कॉलेज ले जाने की बजाय शहर के ही एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज करा रहे हैं जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी है।
शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र के रामनाथ देवरिया मोहल्ले की रहने वाली एक युवती का प्रेम-प्रसंग एक युवक से काफी समय से चल रहा था। जिसे लेकर परिजनों ने युवती को बृहस्पतिवार को डांट दिया था। इससे आहत युवती बृहस्पतिवार को देवरिया- गोरखपुर मुख्य मार्ग स्थित ओवर ब्रिज पर पहुंची और मोबाइल पर काफी देर तक बात की। इसके बाद वह ओवर ब्रिज से कुछ देर इधर-उधर देखने के बाद नीचे छलांग लगा दी। युवती को ओवर ब्रिज से नीचे गिरता हुआ देख कर लोग शोर मचाने लगे। तत्काल
आसपास के लोग और कुछ महिलाएं मौके पर पहुंची। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाने के साथ ही परिजनों को घटना की जानकारी दी।
सदर कोतवाल दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी है। परिजन घायल युवती का ईलाज करा रहे हैं।
त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…
बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…
आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…
प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने और विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…
शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)तहसील कलान में शनिवार…