Saturday, October 18, 2025
Homeउत्तर प्रदेशनहर में तैरता दिखा वृद्ध का शव

नहर में तैरता दिखा वृद्ध का शव

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) मटेरा थाना के दर्जिनपुरवा गांव के पास मंगलवार सुबह एक वृद्ध का शव नहर में तैरता हुआ मिला। गांव के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम दर्जिनपुरवा गांव के पास सरयू नहर में गांव के लोगों ने एक वृद्ध का शव नहर में तैरते देखा। इसकी जानकारी मटेरा थाने में दी गई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। गांव के लोगों से मृतक की पहचान करवाई, लेकिन मृतक वृद्ध की पहचान नहीं हो सकी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक अज्ञात है। उसकी उम्र 70 से 80 वर्ष के बीच है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फोटो जनपद के अन्य थानों को भेजी जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments