बाइक के ठोकर से घायल वृद्ध की समय पर इलाज न मिलने पर मौत

गांव में है डॉक्टर विहीन सीएचसी

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के थाना भाटपार रानी क्षेत्र के ग्राम जसूइ निवासी राम चंद्र यादव पुत्र स्वर्गीय अबधू यादव रिटायर्ड सेल टैक्स कर्मचारी को गावं के बगल ही ग्राम महरौना थाना भाटपार रानी के रहने वाले दो युवकों के द्वारा ठोकर मार कर घायल करने एवं एक युवक के मौके से ठोकर मार घायल को वहां ही छोड़ कर भाग जाने जैसे गंभीर अपराध को अंजाम दिया गया है ।
वहीं सूत्र बता रहे हैं कि पकड़े गए युवक का नाम आसिफ निवासी ग्राम मेहरौना है जबकि दूसरा युवक जो बाइक ले कर मौके से भाग निकला है उसका नाम अभी पकड़े गए युवक के द्वारा नहीं बताया गया है अनियंत्रित बाइक /वाहन से ठोकर लगने से घायल वृद्ध के इलाज हेतु गांव में ही 32 बेड के अस्पताल होते हुए भी डाक्टर एवं इलाज की सुविधा नहीं रहने से ही भाटपार रानी से गोरखपुर को इलाज हेतु ले कर जाते समय बीच रास्ते में ही दम तोड़ देने की खबर है।
जबकि एक युवक को स्थानीय ग्रामीणो ने मौके पर पकड़ कर बैठाया गया थाl उसे भी भाटपार रानी पुलिस मौके पर जा कर थाने में ले गयीl

दूरभाष पर हुई वार्ता में भाटपार रानी पुलिस द्वारा एक युवक को अपने कस्टडी में लिए जाने की पुष्टि की गई है। वहीं बताया गया है कि दूसरे युवक की तलाश जारी है। बताते चलें की दुर्भाग्यवस बीच गांव में मौजूद 32 बेड का सीएचसी अस्पताल हैl वहां पर किसी डाक्टर की तैनाती नहीं हैl लिहाजा घायल को भाटपार रानी पीएचसी ले जाने पर डाक्टर के द्वारा वहां से गोरखपुर को रेफर कर दिया। घायल को गोरखपुर ले जाते समय रास्ते ही दम तोड़ दियाl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

7 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

7 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

8 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

9 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

9 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

9 hours ago