Friday, March 20, 2026
Homeआजमगढ़गाय की मार से वृद्ध व्यक्ति हुआ घायल

गाय की मार से वृद्ध व्यक्ति हुआ घायल

आजमगढ(राष्ट्र की परम्परा)
आजमगढ़ जिला के महाराजगंज थाना क्षेत्र के निकट पैठान निवासी एक 70 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति आज प्रातः काल गाय के प्रहार से बुरी तरह घायल हो गया। जिसका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज में चल रहा है। जानकारी के अनुसार महाराजगंज थाना क्षेत्र के टिकर पैठान गांव निवासी शंकर पुत्र बंसी आज प्रातः कॉल शौच करने के लिए सिवान में गया था, जैसे ही वह सिवान में पहुंचा उसे देखते ही गया भड़क गई।
इसके बाद गाय उसे दौड़ा कर मारने लगीं।उम्र से मजबूर और पैर से कमजोर 70 वर्षीय शंकर भाग कर अपना जान तो बचाना चाहा किंतु गौ माता ने दौड़ा कर उसे उठाकर पटक दिया, जिससे उसे काफी चोट आई। इसी बीच पास पड़ोस के खेत में काम कर रहे लोगों ने पीड़ित की आवाज सुनी तो दौड़ कर घायल को गाय के प्रहार से छुड़ाया, घायल शंकर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments