आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर कोहरौड़ा पुल के पास हाईवे पर बुधवार की सुबह लगभग 7:00 बजे कोहरौड़ा गांव निवासी, मुन्नीलाल गौतम 60 वर्ष पुत्र ललसू राम की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मुनीलाल गौतम बुधवार की सुबह लगभग 7:00 बजे अपने घर से हाईवे रोड पर रोज की भाति टहलने गए हुए थे की, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए राहगीरों द्वारा उनके घर पर सूचना दिया गया। आनन-फानन में परिवार एवं गांव वालों के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया और परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनवा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक 2 पुत्र एवं 2 पुत्री का पिता था,मृतक की पत्नी इंद्रावती का रो-रो बुरा हाल है।मृतक के छोटे पुत्र कल्पेश ने अज्ञात वाहन के खिलाफ गंभीरपुर थाने में तहरीर दी है।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…
नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…