जीवन जीने का सीख देती है राष्ट्रीय सेवा योजना : पूर्व सांसद

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
सात दिवसीय एनएसएस शिविर
फाजिलनगर एसबीएम पीजी के तत्वावधान में देवपोखर स्थित पूर्वांचल पब्लिक स्कूल में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ। शिविर में बेहतर कार्य करने वाले शिविरार्थियों को मेडल व प्रमाण पत्र दिया गया।
समापन सत्र को संबोधित करते मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजेश पाण्ड्य उर्फ गुड्डू पाण्डेय ने कहा किसी भी क्षेत्र में सफल होने के मूल में शिक्षा ही होता है। शिक्षा के प्रति समर्पित होकर पूरे मनोयोग अपने लक्ष्य के प्राप्ति के लिए जुट जाए तो सफलता निश्चित है। यह शिविर जीने की सीख देती है, व प्रतिभा को उभारने का कार्य करती है। विशिष्ट अतिथि पूर्व आरटीओ अजय त्रिपाठी ने कहा कि यह शिविर सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की सीख देती है, उन्होंने कहा कि सोच में ऊंची उड़ान होने के साथ लक्ष्य के प्रति समपर्ण ही व्यक्ति को सफलता दिलाती है। कार्यक्रम को डॉ अक्षयवर पाण्डेय, नंदा पाण्डेय , संजय मिश्रा , मनोज तिवारी, राजेन्द्र यादव आदि ने संबोधित किया। संचालन डॉ शत्रुघ्न सिंह ने व अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रवन्धक शक्तिप्रकाश दीक्षित ने किया। जबकि कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आरके शाही ने सभी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।अंत मे प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी डॉ महात्मा प्रणव चतुर्वेदी ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। इस बाद सिया कुमारी ने सरस्वती वन्दना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। महाविद्यालय के छात्राएं सोनम, सलोनी, अफरीन, आदि ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।इस दौरान अमरजीत यादव, अशोक मिश्रा,भोलानाथ सिंह, प्रभाकर पाण्डेय,देवेन्द्र नारायण तिवारी, रूद्र प्रताप सिंह, कमलेश सिंह ,सुधांशु चौबे, बलराम जायसवाल, आदि उपस्थित रहे ।

rkpshomnath

Recent Posts

भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय सलाहकार विवेक सोनी क पिता का निधन, शोक की लहर

संघ के पदाधिकारियों ने जताया गहरा दुख, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना…

3 hours ago

तेजाब फेंकने और अपहरण के दोषी को 10 साल का कठोर कारावास, 50 हजार जुर्माना

ऑपरेशन कनविक्शन के तहत गोरखपुर पुलिस की प्रभावी पैरवी से मिली सफलता, चिलुआताल थाने में…

3 hours ago

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से डॉ. निशांत त्रिपाठी की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से की मुलाकात, निषाद पार्टी प्रमुख…

6 hours ago

गोरखपुर में साल के अंत तक निषेधाज्ञा, डीएम दीपक मीणा ने जारी किया आदेश; जानिए पूरा मामला

जिलाधिकारी गोरखपुर दीपक मीणा यतीन्द्र मिश्र व अजीत पाण्डेय की रिपोर्ट गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

6 hours ago

सरकारी योजनाओं के ऋण आवेदनों का प्राथमिकता से करें निस्तारण : सीडीओ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह…

6 hours ago

हौसलों की रोशनी से जगमगाया गोरखपुर! दिव्य दीपावली मेले में दिव्यांगों की कला ने जीता दिल

CDO ने खुद की खरीदारी; जानिए क्या-क्या रहा खास यतींद्र मिश्र की कलम से गोरखपुर…

6 hours ago