पत्रकार सम्मेलन व सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
मार्टिनगंज ब्लॉक परिसर में आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के द्वारा बुधवार को पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन, जिलाध्यक्ष आजमगढ़ विवेकानन्द पाण्डेय की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में उप जिलाधिकारी मार्टिनगंज विशाल कुमार, तहसीलदार मार्टिनगंज हेमंत कुमार बिंद, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सौरभ सिंह बीनू, खंड विकास अधिकारी मार्टिनगंज रामबिलास व विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार पाण्डेय, व वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम में एसडीएम मार्टिनगंज ने अपने वक्तव्य में कहा कि, क्षेत्र की बहुत सी समस्याओं का पत्रकार के माध्यम से आसानी से पता चल जाता है, जिससे उसका निराकरण हो जाता है,तथा पत्रकार समाज को आईना दिखाता है ,जिससे शासन प्रशासन अच्छा कार्य कर सके। तहसीलदार मार्टिनगंज ने कहा कि पत्रकार निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करता है,और हम एक दूसरे का सम्मान करते हैं तथा सहयोग भी आदान प्रदान करते हैं, जो सराहनीय है। खंड विकास अधिकारी मार्टिनगंज रामबिलास ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का पता पत्रकारों के माध्यम से मिलता रहता है, जिससे समस्याओं से अवगत होकर उसका निस्तारण करने में आसानी होती है।
कार्यक्रम का संचालन आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष मार्टिनगंज विनोद कुमार यादव ने किया। वहीं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव एवं साहित्यकार संजय कुमार पाण्डेय ने, अपने वक्तव्य एवं कविताओं के माध्यम से समाज को दिशा देने का कार्य किए ।
जिलाध्यक्ष आजमगढ़ विवेकानंद पाण्डेय ने कहा कि आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संगठन पत्रकार हित में मजबूती से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में पत्रकार जिस तरह से कठिनाइयों का सामना करके पत्रकारिता कर रहे हैं वह सराहनीय है, इसलिए समय समय पर उनका सम्मान होना आवश्यक है।
इस अवसर पर अपराध निरीक्षक दीदारगंज अनुराग कुमार, व नुरुलऐन फिरोजी, रामायन सिंह, दुर्गेश मिश्रा, बृजेश यादव, विजय विश्वकर्मा , मिर्जा तारिक बेग, बृजभान विश्वकर्मा, रिंकू चौहान, शिवशंकर यादव, विजय शंकर यादव, संदीप विश्वकर्मा, मंगलदेव मिश्रा, राजेश सिंह, आदि पत्रकार उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

8 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

8 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

8 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

8 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

9 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

9 hours ago