Monday, March 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअधिकारीगण संदर्भाे का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करे सुनिश्चित: डीएम

अधिकारीगण संदर्भाे का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करे सुनिश्चित: डीएम

अपेक्षित कार्यवाही करते हुये ससमय लक्ष्य के सापेक्ष शतप्रतिशत राजस्व संग्रह सुनिश्चित किया जाय: डीएम

डीएम की अध्यक्षता में आईजीआरएस एवं कर-करेत्तर की समीक्षा बैठक हुयी सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर मुख्यमंत्री संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भ, सम्पूर्ण सामाधान दिवस संदर्भ सहित सभी आनलाइन एवं आफलाइन संदर्भों के सापेक्ष प्राप्त, निस्तारित एवं लम्बित शिकायतों/प्रकरणों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुयी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) जय प्रकाश उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों/प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है, इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारीगण आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करके रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसी स्थिति नहीं आनी चाहिये कि निस्तारण की गुणवत्ता खराब होने के कारण उच्च स्तर से शिकायतें पुनः वापस आ जायं। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण प्रक्रिया के दौरान शिकायतकर्ता का पक्ष अवश्य सुना जाए और सदंर्भाे के निस्तारण का परिणाम से भी शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाए। क्योंकि शिकायतकर्ता की संतृष्टि ही संदर्भाे का निस्तारण का मूल लक्ष्य है।
समीक्षा के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) ने कहा कि सम्बन्धित शिकायत की जांच हेतु अधिकारी मौके पर जाने से पूर्व शिकायत से सम्बन्धित सभी पक्षों को अवश्य अवगत करावें और यह सुनिश्चित करें कि निस्तारण से उभयपक्ष संतुष्ट हों। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी विभागीय अधिकारी प्रतिदिन अनिवार्य रुप से आईजीआरएस पोर्टल को देखें तथा शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करते हुये अनिवार्य रूप पर से पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दशा में विभागीय अधिकारीगण संदर्भाे का निस्तारण उसके डिफाल्ट होने से पहले ही करना सुनिश्चित करे। आईजीआरएस पोर्टल पर अधिकारीगण अपने मोबाईल नम्बर के साथ प्रोफाइल अपडेट रखे।
बैठक के अगले चरण में कर-करेत्तर की समीक्षा के दौरान आबकारी, व्यापार कर, स्टाम्प शुल्क, विद्युत देयों की वसूली, नगर निकायों में राजस्व संग्रह की स्थिति, खनन, मण्डी समिति, बांट माप, खाद्य एवं सुरक्षा सहित अन्य राजस्व संग्रह से सम्बन्धित विभागों द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व देयों की वसूली की विस्तृत समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी नें लक्षित राजस्व देयों की वसूली में अधिकारियों को अपनी कार्यशैली में रचनात्मक सुधार लाते हुये समयसीमा के अन्दर शतप्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर शैलश कुमार दूबे, उप जिलाधिकारी मेहदावल अरूण कुमार वर्मा, अपर उप जिलाधिकारी रमेश चन्द्र, डिप्टी कलेक्टर कलेक्ट्रेट डा. सुनील कुमार, तहसीलदार सदर जर्नादन, तहसीलदार मेंहदावल, तहसीलदार धनघटा, नायब तहसीलदार सेमरियांवा, प्रियंका तिवारी, उपायुक्त राज्य कर विनय कुमार गुप्ता, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी चन्द्रशेखर यादव, अधि.अभि. विद्युत रणधीर कुमार, जिला आबकारी अधिकारी आरपी तिवारी, आईजी स्टाम्प एमपी मिश्र, जिला बाट माप अधिकारी वीपी वर्मा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव शुक्ल, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, ईओ हैंसर उमेश कुमार, ईओ मगहर, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित सम्बंधित आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments