संघ पर पदाधिकारियों ने ठेकेदार हित में कार्य न करने का लगाया आरोप
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l लोक निर्माण विभाग देवरिया के ठेकेदार संघ आदर्श पूर्वांचल ठेकेदार कल्याण समिति देवरिया ने एक अहम निर्णय लेते हुए शनिवार को संघ के महत्वपूर्ण पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपने पद से सामूहिक इस्तीफा दे दिया।
पदाधिकारियों ने संघ पर आरोप लगाते हुए कहा कि ठेकेदार हित में कोई कार्य नहीं किया जा रहा थाl इसलिए हम सभी ठेकेदार (पदाधिकारी)अपने ठेकेदार संघ के कार्यों से संतुष्ट नहीं थे। इस संघ के अध्यक्ष के द्वारा ठेकेदार हित में अभी तक कोई संतोषजनक कार्य नहीं किया जा रहा है। इस लिए हम ठेकेदार (पदाधिकारी) विश्वभर दयाल पांडेय ,राकेश शुक्ला,दिनेश शाही, अभय कुमार श्रीवास्तव, दीपक सिंह ,कृष्ण देव त्रिपाठी, ओमप्रकाश उपाध्याय,राणा सिंह,शैलेश शुक्ला, संघ के सभी पदों और सदस्यता से इस्तीफा दे दिए हैं।
आदर्श पूर्वांचल ठेकेदार कल्याण समिति से जिले के लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार खासे निराश है । आरोप है कि ठेकेदारों के हित में इस संगठन के द्वारा कोई फैसला नहीं लिया गया, जिस वजह से इस संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से अपने पद से इस्तीफा दे दिया ।आरोप है कि इस संगठन के अध्यक्ष अपने कर्तव्यों से विमुख रहे, और माननीयों को भी यह संगठनने कम बदनाम नही कियाl माननीयों को लेकर पूर्व में एक समाचार पत्र में खबर भी प्रकाशित हुआ था। जिसका परिणाम है कि सभी पदाधिकारियों के द्वारा सामूहिक रूप से इस्तीफे सामने आया है।
एसएनसीयू में 36 और पीआईसीयू में 20 बच्चे भर्ती, दो कम वजन वाले नवजातों के…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मानदेय वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा सुविधा सहित अन्य विभागीय समस्याओं के समाधान…
शिकायत पर सुनवाई न होने का लगाया आरोप, सोशल मीडिया पर खुद को बेगुनाह बताते…
पीड़िता के मुकदमे के बीच पुलिस पर नए आरोप, CCTV फुटेज में नहीं मिलने की…
इंदिरा गांधी ने देश का मान सम्मान पूरे विश्व में बढ़ाया - डॉ धर्मेन्द्र पांडेय…
102 केंद्रों पर 537 किसानों से खरीदा गया 2,416 मीट्रिक टन धान, लक्ष्य 2.32 लाख…