Monday, February 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआदर्श पूर्वांचल ठेकेदार कल्याण समिति देवरिया के पदाधिकारियों ने सामुहिक इस्तीफा सौपा

आदर्श पूर्वांचल ठेकेदार कल्याण समिति देवरिया के पदाधिकारियों ने सामुहिक इस्तीफा सौपा

संघ पर पदाधिकारियों ने ठेकेदार हित में कार्य न करने का लगाया आरोप

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l लोक निर्माण विभाग देवरिया के ठेकेदार संघ आदर्श पूर्वांचल ठेकेदार कल्याण समिति देवरिया ने एक अहम निर्णय लेते हुए शनिवार को संघ के महत्वपूर्ण पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपने पद से सामूहिक इस्तीफा दे दिया।

पदाधिकारियों ने संघ पर आरोप लगाते हुए कहा कि ठेकेदार हित में कोई कार्य नहीं किया जा रहा थाl इसलिए हम सभी ठेकेदार (पदाधिकारी)अपने ठेकेदार संघ के कार्यों से संतुष्ट नहीं थे। इस संघ के अध्यक्ष के द्वारा ठेकेदार हित में अभी तक कोई संतोषजनक कार्य नहीं किया जा रहा है। इस लिए हम ठेकेदार (पदाधिकारी) विश्वभर दयाल पांडेय ,राकेश शुक्ला,दिनेश शाही, अभय कुमार श्रीवास्तव, दीपक सिंह ,कृष्ण देव त्रिपाठी, ओमप्रकाश उपाध्याय,राणा सिंह,शैलेश शुक्ला, संघ के सभी पदों और सदस्यता से इस्तीफा दे दिए हैं।

आदर्श पूर्वांचल ठेकेदार कल्याण समिति से जिले के लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार खासे निराश है । आरोप है कि ठेकेदारों के हित में इस संगठन के द्वारा कोई फैसला नहीं लिया गया, जिस वजह से इस संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से अपने पद से इस्तीफा दे दिया ।आरोप है कि इस संगठन के अध्यक्ष अपने कर्तव्यों से विमुख रहे, और माननीयों को भी यह संगठनने कम बदनाम नही कियाl माननीयों को लेकर पूर्व में एक समाचार पत्र में खबर भी प्रकाशित हुआ था। जिसका परिणाम है कि सभी पदाधिकारियों के द्वारा सामूहिक रूप से इस्तीफे सामने आया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments