चकबंदी के विरोध में सातवे दिन अनशन जारी नही सुन रहे अधिकारी

भाटपार रानी /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सातवे दिन भी आंदोलन जारी ग्राम सभा पिपरा विट्ठल तहसील भाटपाररानी जिला देवरिया निवासी किसान ग्राम सभा में हो रहे चकबंदी के
विरोध में लगातार सातवे दिन भी क्रमिक अनशन जारी रखा लेकिन जिले या तहसील स्तर से किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने सात दिन बीत जाने के बाद भी संज्ञान नहीं लिया है ।इनका आरोप है की बिना किसानों के सहमति के ही इस ग्राम सभा में चकबंदी कार्य शुरू किया जा रहा है ।
इसके विरोध में किसान दिनांक 26 -2- 2024 से कर्मीक भुख अनशन सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक जारी है । इनका कहना है की जब तक कोई उच्च अधिकारी आकर हमारी समस्या का समाधान नहीं करते तब तक हमारा अनशन जारी रहेगा और जरूरत पड़ी तो हम सब अमरण अनशन करने के लिए बाध्य होंगे आज दिनांक 3 -3 -2024 को हरिशंकर सिंह क्रमिक भूख अनशन पर हैं जिसकी अध्यक्षता पवन कुमार यादव सदस्य क्षेत्र पंचायत भटनी कर रहे हैं। हरिशंकर सिंह ने कहा की हम सभी ग्राम वासी गहना बेचना बेचना पड़ेगा और हम लोगों का सिर्फ शोषण होगा और उत्पीड़न होगा,विंध्याचल यादव का कहना है चकबंदी विभाग लूट खसोट करने के लिए परेशान हैं किसानों के घर का रुपया गहना बेचवा देंगे कुछ हासिल नहीं होगा सिर्फ हमारा उत्पीड़न ही होगा इसीलिए हम विरोध कर रहे हैं !
मानिकचंद यादव आदर्श गिरी विंध्याचल यादव स्वामीनाथ यादव बृजकिशोर यादव अनिल यादव वीरेंद्र सिंह सुनील यादव छठठू यादव दीप नारायण कुशवाहा बैजनाथ यादव लाल बाबू यादव सुग्रीव कुशवाहा योगेंद्र प्रसाद रामनरेश यादव अवधेश यादव आशीष सिंह विसेन (रिडडू बाबू )
विजयपाल सिंह सुरेश प्रसाद आदि लोग सम्मिलित हुए !

rkpshomnath

Recent Posts

गरीब बच्चों के लिए खुलेगा निजी स्कूलों का दरवाजा, दिसंबर से आरटीई आवेदन की उम्मीद

कक्षा पांच के विद्यार्थियों को मिलेगा निजी विद्यालयों में कक्षा छह में प्रवेश का मौका,…

34 minutes ago

दस दिन में खेत की मेड़ से अस्पताल के बेड तक पहुंचे डीएम, अफसरों पर भी कसने लगा शिकंजा

कार्यभार संभालते ही जनता के बीच पहुंचे शिवशरणप्पा जीएन, निरीक्षण और संवाद से परखी व्यवस्था…

43 minutes ago

ऑटो में टक्कर मारने के बाद चालक के दोनों पैरों पर चढ़ाया ट्रैक्टर का पहिया, मौत

हादसे के बाद रोकने की कोशिश कर रहे ऑटो चालक को कुचलकर फरार हुआ चालक,…

46 minutes ago

बस स्टेशन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन

मांगे जल्द पूरी नही हुई तो होगा आंदोलन -रविप्रताप सिंह बस अड्डे की मांग को…

53 minutes ago

पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा की नई उम्मीद, बनेगा जेनिथ इंटरनेशनल स्कूल

वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच हुआ भूमिपूजन, प्ले-वे से नौवीं तक पहले सत्र…

56 minutes ago

लूट की झूठी कहानी रचने वाले दो तस्कर गिरफ्तार 1.30 करोड़ का सोना बरामद

बैंकाक से सोना लाकर बेचने जा रहे थे आरोपी, छह अन्य वांछितों की तलाश में…

59 minutes ago