Friday, February 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअधिकारी अपने विभाग से संबंधित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समय से करें...

अधिकारी अपने विभाग से संबंधित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समय से करें निस्तारण- डीएम

सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त पुलिस विभाग से सम्बंधित शिकायतों का समय से करें निस्तारण सभी थानाध्यक्ष- एसपी

जिल में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन खलीलाबाद तहसील में किया गया। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने फरियादियों की शिकायतों/समस्याओं को सुना और सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना उपस्थित रहे।खलीलाबाद तहसील में कुल 70 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 7 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया और शेष 63 प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को समय सीमा में निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
इसीक्रम में मेंहदावल तहसील में कुल 97 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 9 प्रार्थना पत्रों का मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी द्वारा मौके पर संबंधित विभागीय अधिकारियों के माध्यम से तत्काल निस्तारण करवाया गया और शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए अबिलम्ब गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
वहीं धनघटा तहसील में कुल 75 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 1 प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण किया गया और शेष प्रकरणों को उप जिलाधिकारी ने सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए अबिलम्ब गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments