मछुआ समाज के प्रशिक्षण हेतु आडियो-वीडियो मैकेनिज़्म डेवलप करें अधिकारीः डॉ. संजय निषाद

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर आए प्रदेश के मत्स्य मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने राज्य मुख्यालय तथा मण्डल मुख्यालय के विभागीय अधिकारियों के साथ एनआईसी के वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष से वर्चुअल बैठक करते हुए सुझाव दिया कि मत्स्य क्षेत्र के विकास हेतु अधिकाधिक मछुआ समुदाय को विभागीय योजनाओं से आच्छादित करने के उद्देश्य से समितियों में परिश्रमी व योग्य लोगों को जोड़ा जाय।

मंत्री डॉ. निषाद ने विभागीय विशेषज्ञों एवं अधिकारियों को निर्देश दिया कि मछुआ समुदाय, मत्स्य पालकों तथा विभाग से जुड़े कृषकों के प्रशिक्षण हेतु प्रभावी मैकेनिज़्म डेवलप किया जाय। डॉ. निषाद ने निर्देश दिया कि प्रशिक्षण हेतु आसान भाषा में आडियो-वीडियो के गैजेट्स तैयार कर मास्टर ट्रेनर्स तैयार किये जाए। ताकि मास्टर ट्रेनर्स जिलों में जाकर लोगों को प्रशिक्षित कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के लिए तैयार किए जाने वाले गैजेट्स में नवीन तकनीकों, विभागीय योजनाओं तथा उनकी पात्रता इत्यादि का भी उल्लेख किया जाए।

डॉ. निषाद ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि मछुओं व मत्स्य पालकों की आय को दोगुना करने, रोज़गार के अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने तथा कृषि के सकल मूल्यवर्धित एवं निर्यात में मात्स्यिकी गतिविधियों की हिस्सेदारी को बढ़ाने, मछुआ व मत्स्य पालकों को सामाजिक, आर्थिक व जोखिम से सुरक्षा प्रदान करने तथा मज़बूत मत्स्य प्रबंधन और नियामक ढांचा तैयार करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। इसके साथ ही निजी भूमि पर तालाब निर्माण, रियरिंग फिश सीड यूनिट, ताज़े जल क्षेत्र में बायोफ्लाक तालाब निर्माण, वृहद रिसर्कुलेटरी एक्वा कल्चर सिस्टम, मत्स्य बीज हेचरी निर्माण, लघु मत्स्य आधार मिल, मोटर साइकिल विद आईसबाक्स, थ्री व्हीलर व आटो रिक्शा विद आईसबाक्स इत्यादि योजनाओं हेतु पात्र एवं योग्य लोगों का चयन कर उन्हें समबद्धता के साथ लाभ पहुॅचाएं।
डॉ. निषाद ने समितियों के बाइलाज को अपडेट कराने का भी निर्देश दिया। उन्होंने विभअधिकारियों को निर्देश दिया कि तालाब आवंटन से सम्बन्धित विवरण उपलब्ध करा दिए जाए ताकि राजस्व विभाग के माध्यम से उनका समाधान कराया जा सके। मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी पात्र कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा दिलाई जाय। अनिस्तारित जलाशयों से सम्बन्धित प्रकरणों को शीघ्र ही नई नीति के अनुसार निस्तारित किया जायेगा। बैठक में सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. जितेन्द्र मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पुलिस लाइन में भव्य दीक्षांत परेड

493 महिला प्रशिक्षुओं ने ली शपथ कानून-व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l पुलिस…

7 hours ago

कलयुगी दामाद ने ससुराल में तिहरा हमला, पत्नी व सास की मौत, ससुर गंभीर

इलाके के बछईपुर गांव के छोटका पूरा में शनिवार की देर रात एक सनसनीखेज वारदात…

7 hours ago

रविप्रताप सिंह ने मोहन सेतु के निर्माण में देरी पर उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस प्रवक्ता रविप्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ अर्धनिर्मित मोहन सेतु…

8 hours ago

हिंदी विभाग को मिला नया नेतृत्व: प्रो. विमलेश मिश्र ने संभाली विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा तथा…

21 hours ago

कुर्थीजाफरपुर : चेयरमैन के रिश्तेदारों को हुआ आवासीय पट्टा 39 साल बाद रद्द

जिलाधिकारी ने दिया कब्जा हटाने का आदेश मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कुर्थीजाफरपुर नगर…

23 hours ago

होमगार्ड्स एनरोलमेंट–2025 परीक्षा का निरीक्षण, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएं

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा…

23 hours ago