उतरौला, बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बभनी बुजुर्ग व तिलखी बढ़या में स्थित अस्थाई गौशाला तो बना दिया गया किन्तु ऊबड़ खाबड़ रास्ते से ही आवागमन होता है। कच्चे व गड्ढायुक्त मार्ग होने से वहां तक पहुंचने में आमजन सहित अधिकारियों को भी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ से बचने के लिए सभी गांव के लोग मिलकर इस बंधे का निर्माण किया गया था ताकि आने जाने के लिए सड़क तथा बाढ़ से बचाव करेगा। अब गौशाला भी बन गया अधिकारियों का आवागमन व गौशाला के लिए भूसा,चारा तथा निर्माण कार्य के लिए सामग्री सब इसी कच्ची सड़क से होकर गुजरना पड़ता है और कई गांव के लोगो का आना जाना इसी रास्ते से होता है क्योंकि गनियारी के नाम से विख्यात लगभग हजारों एकड़ में फैला हुआ है जिसमे दर्जनों गांव की जमीन है गेंहू बुवाई कटाई धुलाई इसी कच्चे रास्ते से होता है। आजादी से लेकर अब तक किसी जनप्रतिनिधि ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया जबकि तिलखी बभनी के दोनो गौशाला को होते हुए सिंगार जोत मुख्य मार्ग को भी यह सड़क जोड़ता है।ग्रामीण गोपाल चौधरी, अर्जुन भारती, राम शब्द, कल्लू साहू, भगवत प्रसाद मिश्र, वेद व्रत मिश्र, राधे श्याम यादव आदि ने संबधित अधिकारियो से पक्की सड़क बनवाने की मांग की है।
अधिकारियों ने सम्मानपूर्वक दी विदाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) मंडलायुक्त कार्यालय गोरखपुर में कार्यरत ड्राइवर राजू…
ब्लूमिंग बड्स स्कूल के शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन में मेधावियों का सम्मान संत कबीर नगर (राष्ट्र की…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम, पैथोलॉजी और एक्स-रे…
पथरा बाजार/सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद सिद्धार्थनगर के पथरा बाजार क्षेत्र में शनिवार सुबह पराली…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET)…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगरा ब्लॉक के पूर्वी और उत्तरी छोर पर स्थित ग्राम पंचायत…