स्नातक एवं परास्नातक की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की स्नातक एवं परास्नातक की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं समस्त 239 परीक्षा केंद्रों पर तीन पालियों में सफलतापूर्वक संपन्न हुईं।
परीक्षा में कुल 48050 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकरण कराया था। जिनमें 16877 छात्र और 31173 छात्राएं थीं। कुल 247 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिनमें 136 छात्र और 111 छात्राएं शामिल हैं।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने गुरुवार को चार महाविद्यालयों के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों के उपयोग का कोई भी मामला सामने नहीं आया। पारदर्शी और व्यवस्थित परीक्षा संचालन ने सुनिश्चित किया कि यह शांतिपूर्ण माहौल में पूरी हुई।
विश्वविद्यालय के प्रथम पाली में कुल 19380 परीक्षार्थी (5505 छात्र और 13875 छात्राएं), द्वितीय पाली में कुल 337 परीक्षार्थी (70 छात्र और 267 छात्राएं) और तृतीय पाली में कुल 28333 परीक्षार्थी (11302 छात्र और 17031 छात्राएं)।
परास्नातक स्तर पर बॉटनी, रसायन विज्ञान, गणित, इलेक्ट्रॉनिक्स, संस्कृत, भौतिकी सहित कुल 15 विषयों में परीक्षा आयोजित की गई।
स्नातक स्तर पर राजनीति विज्ञान, संस्कृत, वनस्पति विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर साइंस सहित कुल 11 विषयों में परीक्षा आयोजित हुई।
परीक्षा संचालन के लिए प्रशासन और विश्वविद्यालय द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध किए गए। जिससे परीक्षा प्रक्रिया बिना किसी बाधा के सुचारु रूप से संपन्न हो सकी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

3 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

6 hours ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

7 hours ago

प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…

7 hours ago

साइकिल यात्रियों ने दिया जल संरक्षण और फिटनेस का संदेश

खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…

7 hours ago

निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…

7 hours ago