Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहिन्दू गौरव दिवस के रूप में मनी जननायक कल्याण की पुण्यतिथि

हिन्दू गौरव दिवस के रूप में मनी जननायक कल्याण की पुण्यतिथि

राममंदिर निर्माण हेतु कल्याण का अद्वितीय त्याग व समर्पण वंदनीय-अन्तर्यामी

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि को भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिन्दू गौरव दिवस के रूप में मनाया।भाजपा कार्यकर्ताओं ने औरा चौरी भाजपा कार्यालय पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित किया और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा किया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने कहा कि प्रखर राष्ट्रवाद व सुशासन के जीवंत प्रतीक आदरणीय कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें समस्त कार्यकर्ताओं की तरफ से कोटिशः नमन करता हूँ।कल्याण सिंह एक ऐसे जननायक थे जिनके जीवन का हर क्षण गरीबों व पिछड़ों के उत्थान को समर्पित रहा। राममंदिर निर्माण हेतु उनका अद्वितीय त्याग व समर्पण वंदनीय है।उन्होंने अपनी अद्भुत कर्तव्यनिष्ठा व बुद्धिमता से उत्तर प्रदेश को भय व अपराध से मुक्त कर यहा शिक्षा के क्षेत्र में अहम सुधार किये और एक जनकल्याणकारी शासन कैसा होता है इसका आदर्श स्थापित किया।वे जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तब उन्होंने तीन चीजों पर जोर दिया था।पहला श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन को गति देना,दूसरा भाजपा के गरीब कल्याण के विचार को जमीन पर उतारना,तीसरा सामाजिक सद्भाव बिगाड़े बिना पिछड़े समाज का कल्याण करना।आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इन तीनों कामों को आगे बढ़ा रहे हैं।
मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि कल्याण सिंह ने पहली बार उत्तर प्रदेश में भयमुक्त व भ्रष्टाचार विहीन शासन की शुरुआत की। वे ऐसे विराट वटवृक्ष थे जिनकी छत्रछाया में उत्तर प्रदेश के अंदर संगठन पनपा और भाजपा जन-जन तक पहुँची।रामजन्मभूमि आंदोलन में उनके अद्वितीय योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।अपना पूरा जीवन देश और देशवासियों के लिए समर्पित करने वाले कल्याण सिंह कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा ने कहा कि विचारधारा को समर्पित कल्याण सिंह का सादगीपूर्ण जीवन सदैव हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।
इस दौरान उग्रसेन राव, शुभम मणि त्रिपाठी,अरुण कुमार मिश्रा,संजय सिंह सैथवार,राहुल सिंह,राजन मल्ल,चंदन गिरी,यशवंत शाही,तेज बहादुर पाल आदि रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments