महा मेगा शिविर में आपत्तियों का किया गया निस्तारण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। नगर निगम के नागरीकों को सम्पत्ति कर की जानकारी देने और जी०आई०एस० से सम्बन्धित उनकी आपत्तियों एवं जिज्ञासाओं के निस्तारण हेतु, नगर निगम द्वारा लागाये जाने वाले शिविर की श्रंखला में सोमवार को नगर निगम के सभा कक्ष में जोन 01 एवं जोन 03, लाल डिग्गी स्थित जोनल कार्यालय जोन नं0-02, नेता जी सुबास चन्द्र बोस नगर स्थित जोनल कार्यालय जोन 04 एवं शाहपुर थाना स्थित जोनल कार्यालय जोन 05 में मेगा शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर का नगर निगम के कर दाताओं द्वारा अधिकाधिक संख्या में अपनी आपत्तियों का निस्तारण कराया गया। जोन 01, 02, 03,04 व 05 में क्रमशः 17, 26, 32, 10 एवं 15 कुल 100 आपत्तियां प्राप्त हुई। जिनका मौके पर ही निस्तारण कराया गया। उदाहरण के लिए जोन 01 में भवन संख्या 139 का वर्तमान वार्षिक मूल्यांकन 4095.00 था जी०आई०एस० सर्वे द्वारा इनके भवन का वार्षिक मूल्यांकन 13154.00 निर्धारित किया गया था। शिविर में इनका वार्षिक मूल्यांकन 11304 निर्धारित किया गया जिस पर यह पुरी तरह से संतुष्ट थे। इसी तरह भवन संख्या- 40बी का वार्षिक मूल्यांकन वर्तमान में 10080 थी। जी०आई०एस० सर्वे द्वारा इनके भवन का वार्षिक मूल्यांकन 20160 निर्धारित किया गया था। शिविर में इनका वार्षिक मूल्यांकन 202160 निर्धारित किया गया जिस पर यह पुरी तरह से संतुष्ट थी। जोन 02 में भवन संख्या 128ई का वर्तमान वार्षिक मूल्यांकन 4410 था।जी०आई०एस० सर्वे द्वारा इनके भवन का वार्षिक मूल्यांकन 17336 निर्धारित किया गया था। शिविर में इनका वार्षिक मूल्यांकन 14860 निर्धारित किया गया जिस पर यह पुरी तरह से संतुष्ट थी। इसी तरह भवन संख्या 952के का वार्षिक मूल्यांकन वर्तमान में 21834 था। जी०आई०एस०सर्वे द्वारा इनके भवन का वार्षिक मूल्यांकन 21834 निर्धारित किया गया था। शिविर में इनका वार्षिक मूल्यांकन 21834 निर्धारित किया गया जिस पर यह पुरी तरह से संतुष्ट थे। जोन 03 में भवन संख्या 52जी का वर्तमान वार्षिक मूल्यांकन 3456 था। जी०आई०एस० सर्वे द्वारा इनके भवन का वार्षिक मूल्यांकन 7776 निर्धारित किया गया था। शिविर में इनका वार्षिक मूल्यांकन 8294 निर्धारित किया गया जिस पर यह पुरी तरह से संतुष्ट थे। इसी तरह भवन संख्या 35ए का वार्षिक मूल्यांकन वर्तमान में 3327 था। जी०आई०एस० सर्वे द्वारा इनके भवन का वार्षिक मूल्यांकन 7296 निर्धारित किया गया था। शिविर में इनका वार्षिक मूल्यांकन 6451 निर्धारित किया गया जिस पर यह पुरी तरह से संतुष्ट थी। जोन 04 में भवन संख्या 632 का वर्तमान वार्षिक मूल्यांकन 6480 था, जी०आई०एस० सर्वे द्वारा इनके भवन का
वार्षिक मूल्यांकन 18144 निर्धारित किया गया था। शिविर में इनका वार्षिक मूल्यांकन 18144 निर्धारित किया गया जिस पर यह पुरी तरह से संतुष्ट थे। इसी तरह भवन संख्या 79डी का वार्षिक मूल्यांकन वर्तमान में 1200 था। जी०आई०एस० सर्वे द्वारा इनके भवन का वार्षिक मूल्यांकन 10886 निर्धारित किया गया था। उक्त शिविर में मुख्यालय पर दुर्गेश मिश्रा अपर नगर आयुक्त, विनय कुमार राय मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, कुमारी अनुष्का सिंह, जोनल अधिकारी जोन 01, ओम प्रकाश यादव कर अधीक्षक जोन 03 एवं जोनल कार्यालय जोन 02 में नर्वदेश्वर पाण्डेय जोनल अधिकारी जोन 02, बी० के० लाल कर अधीक्षक जोन 02, जोन 04 में अविनाश प्रताप सिंह जोनल अधिकारी जोन 04, श्री विपुल विक्रम राय कर अधीक्षक जोन 04, जोन 5 में संतोष कुमार मिश्रा जोनल अधिकारी जोन 05 एवं समस्त जोनो के राजस्व निरीक्षक, निरीक्षक श्रेणी-2, नायब मोहर्रिर, लिपिकगण की उपस्थिति में मेगा शिविर का आयोजन किया गया।

Karan Pandey

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

8 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

8 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

8 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

8 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

8 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

12 hours ago