Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबैग वितरण कर नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिलाई गई...

बैग वितरण कर नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिलाई गई शपथ

बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक दिवस के अवसर पर नगरपालिका परिषद गौरा बरहज के परिसर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर शहरी आजीविका समूह की महिलाओं से बनवाई गई कपड़े के बैग को नगरपालिका द्वारा दुकादारो, ठेले वालो व जनता में वितरित किया गया, कुल हजारों बैग बाटे गए। ततपश्चात नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल तथा अधिशासी अधिकारी चंद्र कृष्ण पाण्डेय के साथ सभी नगरपालिका कर्मचारी व बरहज की सम्मानित जनता को अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई, तथा प्लास्टिक मुक्त नगरपालिका बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर सभी दुकानदारों व आमजनमानस में हजारों बैग बाटे गए।इस कार्यक्रम में
श्याम सुंदर जायसवाल , महेश यादव, मनोज गुप्ता, रतन वर्मा, दुर्गेश जायसवाल, रामचंद्र यादव तथा नगर पालिका के सभी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments