Friday, February 6, 2026
HomeUncategorizedओ-लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना: 4 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

ओ-लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना: 4 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अविनाश मणि त्रिपाठी ने बताया कि निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आदेश (पत्र संख्या–1843, दिनांक 1 दिसंबर 2025) के अनुसार ओ-लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के द्वितीय चरण के लिए संशोधित समय-सारणी जारी कर दी गई है। इसके तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 नवंबर 2025 से शुरू हो चुकी है, जो 4 दिसंबर 2025 तक चलेगी।

अधिकारियों के अनुसार, इस योजना का लाभ वही शिक्षित एवं बेरोजगार युवक-युवतियाँ उठा सकेंगे, जो वर्तमान में जनपद की किसी भी शैक्षिक संस्था में अध्ययनरत नहीं हैं और न ही छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के लिए आवेदन कर चुके हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में विभागीय पोर्टल obccomputertraining.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन के उपरांत अभ्यर्थियों को अपने आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी एवं सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रति (दो सेट में) कार्यालय—जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, कक्ष संख्या 134, प्रथम तल, विकास भवन, देवरिया में अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी। हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2025, सायं 5 बजे निर्धारित की गई है। प्रशिक्षण संस्थानों के माध्यम से भेजे गए आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

जिला प्रशासन ने जनपद के शिक्षित एवं बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि से पूर्व आवेदन कर इस लाभकारी योजना का लाभ अवश्य प्राप्त करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments