डीएम-एसपी की उपस्थिति में पोषण पखवाड़ा का आयोजन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र व पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा की उपस्तिथि में कृषि विज्ञान केंद्र में पोषण पखवाड़ा 2023 का आयोजन किया गया। इसके तहत बच्चे, किशोरी, बालिकाओं एवं महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार कार्यक्रम तथा बाल विवाह रोकथाम का आयोजन हुआ। इसके तहत मोटा अनाज के बढ़ावा देने को लेकर बच्चे, किशोरी, बालिकाओं एवं महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। मोटा अनाज के बढ़ावा देने को लेकर भी चर्चा किया गया । बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से 20 मार्च से 03 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा।

इसके तहत 20 मार्च से 03 अप्रैल तक मोटे अनाज के प्रति आमजनों को जागरूक किया जाएगा। इसमें ग्राम विकास, पंचायती राज विभाग, आजीविका मिशन, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, कृषि विभाग सहित कई विभागों के समन्वय से इस पखवाड़े का संचालन किया जाएगा। पखवाड़े के तहत अन्न में शामिल ज्वार, बाजरा, मक्का के बारे में बताया जाएगा। मोटे अनाजों में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन की मात्रा अधिक मिलती है। इसके तहत किशोरी समूह का गठन, योग के प्रोत्साहन के लिए परिवार को जागरूक करना भी मुख्य कार्य होगा। बाल विवाह घातक सामाजिक कुरीतियों से बच्चों को बहुत कम उम्र में ही शादी और गर्भधारण की समस्याओं में उलझा देता है। बाल विवाह बच्चों को अच्छी सेहत, पोषण व शिक्षा इन सारी अधिकारों से वंचित कर देता है और उन्हें परिपूर्ण व सबल मनुष्यों के रूप में विकसित होने का मौका नहीं देता। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनभागीदारी और जन आंदोलन के माध्यम से स्वस्थ भोजन और पोषण जागरूकता को बढ़ावा देना है, और बाल विवाह रोक थाम के लिए सभी को जागरूक किया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

1 day ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

1 day ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

1 day ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

3 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago