एनएसएस स्वयं सेवकों को खाद्य सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज के महंत अवैद्यनाथ स्मृति सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में एक दिवसीय “खाद्य सुरक्षा जागरूकता” कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन पूज्य संत गम्भीरनाथ, ब्रह्मलीन महंत अवैधनाथ, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप व ज्ञान-विज्ञान की देवी मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण और सरस्वती वंदना व स्वागत गीत साम्भवी व श्वेता ने प्रस्तुत किया। कार्यशाला की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर ओम प्रकाश सिंह व मुख्य अतिथि डॉक्टर संजय सिंह, प्राकृतिक एवं आयुर्वेद चिकित्सक माता प्रसाद खेमका एक्यूप्रेशर कॉलेज प्रयागराज रहे। मुख्य अतिथि डॉक्टर संजय सिंह ने अपने संबोधन मे विस्तार से खाद्य सुरक्षा पर बताया। डॉक्टर सिंह ने कहा कि खाद्य सुरक्षा वर्तमान में सभी नागरिकों का मौलिक अधिकार है। इसलिए इस अधिकार से किसी भी नागरिक को वंचित नही किया जा सकता। इसी खाद्य सुरक्षा के तहत केन्द्र सरकार वर्तमान में देश के 80 करोड़ नागरिकों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध करा रही है। जिससे सभी नागरिकों को खाद्य सुरक्षा मिल रहीं है। खाद्य संरक्षण के तहत सरकार सभी जिलों में भरतीय खाद्य निगम के द्वारा खाद्यानो का संरक्षण एवं सम्वर्धन का कार्य कर रही है। जिससे खाद्यान्न की उपलब्धता बनी रहे और सभी को पौष्टिक व सन्तुलित आहार मिलता रहे। कार्यशाला में अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डा. ओम प्रकाश सिंह ने खाद्य सुरक्षा पर अपने विचार को साझा करते बताया कि खाद्य सुरक्षा हमारी प्राचीन चिंता है। हमारे धर्मग्रंथों में कहा गया है कि “भूखे भजन न होय गोपाला” अर्थात बिना सन्तुलित आहार के कोई भी कार्य सही ढंग से संपादित नही हो सकता है। इसलिए खाद्यान्न की सही मात्रा, सही समय पर सभी व्यक्ति तक पहुंच ही खाद्य सुरक्षा का मुख्य ध्येय है। इसलिए सभी को इसका ध्यान रखने की आवश्कता है। वर्तमान में खाद्य सुरक्षा के अंतर्गत जैविक कृषि को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। जिससे मानव स्वस्थ्य में सुधार किया जा सके। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर पीयूष सिंह व धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर निधि राय ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप यादव यादव व सहायक आचार्य जितेन्द्र कुमार पांडेय व चारो इकाई के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं व तकनीकी सहयोग अश्वनी श्रीवास्तव ने किया।

Karan Pandey

Recent Posts

देवरिया के सभी थानों पर लगा थाना समाधान दिवस, 96 शिकायतें मिलीं, 9 का मौके पर निस्तारण

एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…

8 hours ago

सूरत से गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर एक्ट का 50 हजार का इनामी बदमाश

एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…

9 hours ago

छठ पर्व की तैयारियों का नपा अध्यक्ष ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…

9 hours ago

आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित जवाहरलाल नेहरू : डॉ. धर्मेन्द्र पांडेय

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…

10 hours ago

पीएचसी मझगांवा में एक्सपायरी दवाओं के वितरण का आरोप, स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर उठे सवाल

खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…

10 hours ago

सुबह की सैर पर निकले लोगों के बीच पहुंची पुलिस, सुरक्षा का भरोसा देकर सुनीं समस्याएं

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…

16 hours ago