Wednesday, February 18, 2026
HomeUncategorizedसंकरी गलियों में अब आग पर सवार होकर पहुंचेगी ‘फायर बाइक’, 5...

संकरी गलियों में अब आग पर सवार होकर पहुंचेगी ‘फायर बाइक’, 5 मिनट में मौके पर होगी मौजूद


थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने दी जानकारी, अग्निशमन में आएगा बड़ा बदलाव

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

अब संकरी गलियों में आग लगे तो घबराने की जरूरत नहीं—क्योंकि अब आग पर काबू पाने ‘फायर बाइक’ सवार होकर पहुंचेगी। अग्निशमन विभाग ने अत्याधुनिक ‘फायर बाइक’ को सेवा में शामिल कर लिया है, जिससे अब वह उन जगहों तक भी चंद मिनटों में पहुंच सकेगा, जहां परंपरागत फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को घुसने में घंटों लग जाते थे।

थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि यह फायर बाइक खासतौर पर बलिया जैसे घनी बस्ती वाले क्षेत्रों के लिए लाई गई है। इसमें फोम और ड्राई केमिकल पाउडर वाले अत्याधुनिक अग्निशमन सिलेंडर लगे हैं। सूचना मिलते ही मात्र 5 मिनट में यह बाइक मौके पर पहुंच सकती है और आग पर तत्काल काबू पाने की क्षमता रखती है।

उन्होंने कहा कि कई बार भीड़भाड़ और संकरी गलियों के कारण फायर ब्रिगेड की बड़ी गाड़ियाँ घटनास्थल तक नहीं पहुंच पातीं, जिससे नुकसान अधिक हो जाता है। अब फायर बाइक इस चुनौती को खत्म करेगी।

स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की है। रामगढ़ मोहल्ला निवासी राकेश गुप्ता कहते हैं, “कई बार चाय की दुकान या घरों में शॉर्ट सर्किट से आग लग जाती थी और गाड़ियाँ आ नहीं पाती थीं। अब ये फायर बाइक ज़िंदगी बचाएगी।”

फिलहाल एक बाइक को ट्रायल पर चलाया जा रहा है और परिणाम सकारात्मक मिले तो अन्य थानों को भी यह सुविधा दी जाएगी।

अब आग बेकाबू नहीं होगी, क्योंकि फायर फाइटर अब बाइक पर सवार है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments