नोवा विस्टा 2026: विज्ञान प्रदर्शनी का ऐतिहासिक आयोजन

जीएम एकेडमी में गणतंत्र दिवस के साथ जनपद की सबसे बड़ी विज्ञान प्रदर्शनी

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जी. एम. एकेडमी, सलेमपुर द्वारा आयोजित वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी “NOVA VISTA 2026 : A Creation Fest” विज्ञान, तकनीक, नवाचार एवं संस्कृति का भव्य संगम बनकर सामने आई। यह विशाल आयोजन 26 जनवरी 2026 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक विद्यालय परिसर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ झंडारोहण के साथ हुआ, जिसके पश्चात विद्यालय परिसर भारत माता की जय के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। आयोजन में नगर पंचायत सलेमपुर के गणमान्य व्यक्तियों, आसपास के विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
विद्यालय के चेयरमैन डॉ. एस. पी. मिश्रा, प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी एवं डायरेक्टर डॉ. सम्भावना मिश्रा की उपस्थिति में अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा स्मृति-चिह्न भेंट किए गए।
जी एम एकेडमी में 200 से अधिक क्रियात्मक प्रोजेक्ट्स, बना जिला स्तरीय रिकॉर्ड
विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा लगभग 200 से अधिक विज्ञान, कंप्यूटर एवं नवाचार आधारित क्रियात्मक प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए गए। इतनी बड़ी संख्या में उच्चस्तरीय प्रोजेक्ट्स के कारण यह प्रदर्शनी जनपद स्तर पर अपने आप में एक रिकॉर्ड मानी जा रही है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दिशा श्रीवास्तव, एसडीएम, सलेमपुर रहीं।
विशिष्ट अतिथियों में अलका सिंह, तहसीलदार, सलेमपुर सहित वैज्ञानिक डॉ. मृदुल शुक्ला, डॉ. संतोष शुक्ला, डॉ. मान्धाता सिंह, डॉ. कमलेश मीणा, डॉ. अश्वनी कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे।
झंडारोहण के पश्चात आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशभक्ति एवं लोकसंस्कृति की प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

ये भी पढ़ें http://त्रिदेव धाम तृतीय स्थापना दिवस महोत्सव बना आस्था का महाकुंभ, भजनों में झूमे हजारों श्रद्धालु https://rkpnewsup.com/tridev-dhams-third-foundation-day-festival-became-a-great-kumbh-of-faith-thousands-of-devotees-danced-to-the-hymns
प्रदर्शनी के दौरान प्राइमरी वर्ग के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने विज्ञान, गणित, अंग्रेज़ी, पर्यावरण एवं प्रकृति से जुड़े रचनात्मक और शिक्षाप्रद मॉडल प्रस्तुत किए। बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए तहसीलदार अलका सिंह ने कहा कि इतनी कम उम्र में वैज्ञानिक सोच और प्रस्तुति अत्यंत प्रशंसनीय है।
कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट्स के माध्यम से प्रभावशाली प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि दिशा श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, विषय की समझ और नवाचार भावना की विशेष प्रशंसा की।
प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण कंप्यूटर साइंस एवं आधुनिक विज्ञान से जुड़े प्रोजेक्ट्स रहे, जिनमें Artificial Intelligence (AI), स्मार्ट टेक्नोलॉजी, डिजिटल इनोवेशन और भविष्य की वैज्ञानिक अवधारणाओं पर आधारित मॉडल्स दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने।
हिंदी, संस्कृत, वाणिज्य, कला, सामाजिक विज्ञान एवं सामान्य ज्ञान के मॉडलों ने भी दर्शकों को बार-बार सराहने पर विवश किया।
प्रदर्शनी के दौरान विद्यार्थियों द्वारा चाय, कॉफी, आइसक्रीम, मुरमुरे के स्टॉल लगाए गए, वहीं विद्यालय प्रबंधन की ओर से आगंतुकों के लिए जलजीरा एवं स्वास्थ्यवर्धक भीगे चने की व्यवस्था की गई।
नोवा विस्टा 2026 केवल एक विज्ञान प्रदर्शनी नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता और वैज्ञानिक सोच का जीवंत उदाहरण बनी। आयोजन ने सलेमपुर को शैक्षणिक मानचित्र पर नई पहचान दिलाई और आने वाले वर्षों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पराली जलाने पर लगेगी रोक, गांव-गांव किसानों को जागरूक करेगा प्रचार वाहन

डीएम ने कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर वाहन को किया रवाना, बोले- पराली जलाने से…

1 hour ago

पत्रकार आरपी मिश्रा के पिता के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

90 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, सीमांचल पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दी…

2 hours ago

पीईटी परीक्षा के चलते 30 अक्टूबर को शैक्षणिक अवकाश स्कूल-कॉलेजों में नहीं होगी पढ़ाई

52 परीक्षा केंद्रों पर 23 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी…

2 hours ago

कंबाइन मशीन की चपेट में आने से दस वर्षीय बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

खेत में फसल देखने गया था आरुष, हादसे के बाद चालक फरार; पुलिस ने मशीन…

2 hours ago

पीआरडी से सेवानिवृत्त जवानों को समारोह में किया गया सम्मानित

अंगवस्त्र, छाता और टॉर्च भेंटकर दी गई विदाई, सेवाकाल के योगदान की हुई सराहना बहराइच…

2 hours ago