देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l विकासखंड देवरिया सदर के खंड शिक्षा अधिकारी देव मुनि वर्मा ने मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों के अवकाश निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस पोर्टल पर ही अपलोड किया गया है, जिसका जवाब तीन कार्य दिवस के भीतर उसी माध्यम से देना अनिवार्य किया गया है।
कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, पूर्व में कई बार पत्र भेजे जाने और मासिक समीक्षा बैठकों में निर्देश दिए जाने के बावजूद अनेक विद्यालयों में शिक्षकों के अवकाश लंबे समय से लंबित हैं। साथ ही, छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में भी लापरवाही बरती जा रही है।
खंड शिक्षा अधिकारी ने इसे विभागीय आदेशों का गंभीर उल्लंघन बताया है और सभी प्रधानाध्यापकों को चेतावनी दी है कि वे तत्काल लंबित अवकाशों का निस्तारण करें एवं छात्रों की उपस्थिति नियमित रूप से दर्ज करें।
उन्होंने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन स्पष्टीकरण प्रस्तुत न करने पर संबंधित प्रधानाध्यापकों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही हेतु प्रकरण उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। इस स्थिति में समस्त जिम्मेदारी संबंधित प्रधानाध्यापक की होगी।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…
शिक्षक एमएलसी चुनाव: बदलाव की मांग तेज संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण को लेकर व्याप्त समस्याओं और खामियों को…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सोनार समाज की आवश्यक बैठक पेड़ा गली, मालवीय रोड स्थित…
बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…