देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रविवार की दोपहर देवरिया शहर के व्यस्त बस अड्डे पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला के पर्स से अज्ञात चोर लाखों रुपये के कीमती गहने लेकर फरार हो गए। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल देवरिया कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि पीड़िता किसी निजी कार्य से बस अड्डे के पास पहुंची थी। तभी पहले से घात लगाए चोरों ने भीड़भाड़ का फायदा उठाते हुए पर्स से गहने गायब कर दिए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस घटना का जल्द पर्दाफाश कर आरोपितों को गिरफ्त में लेने की मांग की।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बस अड्डे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपितों की पहचान की जा सके। घटना के बाद यात्रियों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
पांच लोगों ने शपथपत्र देकर गवाही और हस्ताक्षर से किया इनकार, निष्पक्ष जांच की मांग…
CJP ने दी आंदोलन की चेतावनी चुनाव आयोग पर CJP का बड़ा हमला, CEC के…
चार माह की बच्ची का हाथ टूटा, चालक ऑटो लेकर फरार; उरुवा थाना क्षेत्र में…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज तहसील सभागार में जिला प्रशासन की ओर से सोशल सेक्टर…
अडानी फिर नंबर-1, अंबानी दूसरे पायदान पर; भारत में रिकॉर्ड 391 डॉलर अरबपति देवरिया (राष्ट्र…
नहर में शव दिखते ही मचा हड़कंप, 65 वर्षीय महिला की अब तक नहीं हुई…