प्रधानमंत्री आवास की दूसरी किस्त पाने के बावजूद निर्माण पूरा न करने वाले लाभार्थियों को धनराशि वसूली की नोटिस

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन आवास की दूसरी किस्त पाने के बावजूद निर्माण पूरा न करने वाले लाभार्थियों को धनराशि वसूली की नोटिस जारी करने के लिए जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने निर्देश दिया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने पाया कि ऐसे लगभग 500 लाभार्थी समय बीतने के बाद भी आवास निर्माण पूरा करने में रुचि नहीं ले रहे हैं। लगभग 135 00 लाभार्थियों को आवास की दूसरी किस्त दे दी गई है। कुल 14447 आवास निर्माण अधीन है।प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि प्रथम किस्त की अदायगी करने वाले वेंडर्स को दूसरी किस्त का रू0 20000 दिलवाया जाए। इसी प्रकार दूसरी किस्त की धनराशि ब्याज सहित जमा करने वाले वेंडर्स को तीसरी किस्त रू0 50000 ऋण दिलवाया जाए। सभी नगर पंचायत में इसका अभियान संचालित किया जाए। उन्होंने ऋण प्राप्त करने वाले वेंडर्स को डिजिटल पेमेंट का प्रशिक्षण दिलवाने का भी निर्देश दिया है।
नगर पालिका एवं नगर पंचायत के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि 15 दिन के भीतर पूर्ण कार्यों का शत प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित करें। जनवरी 2023 से संचालित निर्माण कार्य अभी भी लंबित चल रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने असंतोष व्यक्त किया तथा 15 दिन के अंदर सभी कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिया है कि किसी भी नगर पालिका या नगर पंचायत में गोवंशीय पशु खुले में ना घूमें तथा इन्हें निकट के गौशाला में सुरक्षित किया जाए। नगरी क्षेत्र के गौशालाओं की जिम्मेदारी उन्होंने संबंधित ईओ तथा पशु चिकित्सा अधिकारी को सौंपते हुए गौशाला का नियमित संयुक्त निरीक्षण करने का निर्देश दिया। उन्होंने गणेशपुर बनकटी कप्तानगंज मुंडेरवा नगर बाजार में गौशाला निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया है। बैठक में एडीएम कमलेश चंद, एसडीम रुधौली जी के झा, ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी तथा अन्य नगर पंचायत के ईओ उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

5 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

5 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

5 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

5 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

8 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

8 hours ago