4 मई को होगा मतदान एवं 13 मई को होगी मतगणना
नामवापसी 20 अप्रैल को तथा सिंबल आवंटन 21 अप्रैल को
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी(न0नि0) जितेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया है कि राज्य निर्वाचन आयोग उ0प्र0 द्वारा जनपद के समस्त नगर पालिका परिषदों तथा नगर पंचायतों के अध्यक्षों तथा सदस्यों का सामान्य निर्वाचन कराये जाने हेतु समय सारणी निर्गत कर दी गयी है। निर्वाचन अधिकारी(न0नि0) ने बताया कि नाम निर्देशन पत्रों का क्रय व जमा करने का अंतिम दिनांक 11 से 17 अप्रैल पूर्वान्ह्न 11 बजे से 03 बजे तक होगी। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 18 अप्रैल पूर्वान्ह्न 11 बजे से कार्य की समाप्ति तक, अभ्यर्थन की वापसी का दिनांक 20 अप्रैल पूर्वान्ह्न 11 बजे से अपरान्ह्न 03 बजे तक, प्रतीक आवंटन 21 अप्रैल को पूर्वान्ह्न 11 बजे से कार्य की समाप्ति तक की जाएगी। मतदान 04 मई को पूर्वान्ह्न 07 बजे से अपरान्ह्न 06 बजे तक तथा मतगणना 13 मई को पूर्वान्ह्न 08 बजे से कार्य की समाप्ति तक किया जायेगा।
जिला मजिस्ट्रेट ने निर्देशित किया है कि उक्त सामान्य निर्वाचन उत्तर प्रदेश नगर पालिका (सदस्यों, पार्षदों, अध्यक्षों और महापौरों का निर्वाचन) नियमावली, 2010 के अनुसार सम्पन्न होगा।
उक्त समय सारिणी के मध्य पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों पर सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगे और निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार ही कार्यवाही की जायेगी।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…
नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…
निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…