संवाददाता ओ पी श्रीवास्तव
गौतम बुद्ध नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला गौतम बुद्ध नगर में भारी मात्रा में उद्योगो की स्थापना हो चुकी है और आगे निकट भविष्य में भी हो रही है लेकिन उद्योगपति मूलभूत आवश्यकताओं से वंचित है। विशेष रूप से कानून व्यवस्था को लेकर यहां के उद्योगपति काफी चिंतित और परेशान हैं ।
इसी सिलसिले में मंगलवार को जिला गौतमबुद्ध नगर के पुलिस उपायुक्त राजीव नारायण मिश्र को नोएडा एंटरप्रेन्योर संगठन ( एन इ ए ) ने अपने कार्यालय में आमंत्रित कर अपनी समस्याओं से रूबरू कराया ।
संगठन के सदस्यों ने पुलिस पर खुलेआम प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज न करने तथा आम उद्योगपतियों को परेशान करने का आरोप लगाया।
कुछ उद्योगपतियों ने बताया कि उनकी फैक्ट्री के आसपास शराब पीकर हंगामा करने वाले आए दिन बवाल करते हैं एवं व्यवसाय में अडचन पैदा करते हैं । लेकिन शिकायत के बावजूद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है ।
नोएडा एंटरप्रोनयोर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट विपिन कुमार माल्हन के नेतृत्व में सेक्टर 6 में संगठन के कार्यालय में आयोजित सभा में कुछ उद्योगपतियों ने आरोप लगाया कि यदि किसी फैक्ट्री का कर्मचारी वेतन तथा किसी भी अन्य मामले में दबाव बनाने हेतु थाने पर चला जाता है तो पुलिसकर्मी आनन फानन में बिना किसी उचित कारण के संबंधित उद्योगपति को थाने में बुलाकर अपमानित करने का प्रयास करते है।
इस संबंध में एक उद्योगपति ने कहा कि उसके यहां तीन-चार साल से लगातार चोरी हो रही है परन्तु शिकायत करने के बावजूद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है।
इसी तरह से एक अन्य उद्योगपति ने कहा कि 20 लाख की धोखाधड़ी उनके साथ की गई है। लेकिन वह कई दिनों से पुलिस थाने का चक्कर लगा रहे हैं इसके बावजूद भी उनकी प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीकृत नहीं की जा रही है।
कुछ उद्योगपतियों का आरोप था कि कबाड़ी का काम करने वाले तथा शराब पीने वाले व्यक्ति आए दिन ” रेकी ” करते हैं और अपराधों को अंजाम देते हैं ।
एक उद्योगपति ने आरोप लगाया कि पिछले तीन-चार वर्षो से उसकी फैक्ट्री के परिसर में पुलिस ने अवैध तरीके से माल खाना बना रखा है जिससे उसको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
उसने बताया कि पुलिस को कई बार इस संबंध में शिकायत की गई कि पुलिस उसकी फैक्ट्री को खाली कर दे। लेकिन पुलिस वाले नहीं सुनते हैं।
संगठन के प्रेसिडेंट विपिन कुमार मालहन ने अपने सम्बोधन में अपर पुलिस आयुक्त से अपील की कि नोएडा की सड़कों पर लगभग पचास हजार ई-रिक्शो का बहुत बड़ा साम्राज्य स्थापित हो गया है जिससे सड़क पर चलना दुभर हो गया है ।
उन्होंने यह भी कहा कि नोएडा के कई प्रमुख मार्गों पर रेड लाइट की व्यवस्था तो है लेकिन उनकी टाइमिंग में भारी विरोधाभास है।
उन्होंने बताया कि उद्योगपतियों के समस्याओं के समाधान के लिए एक अलग से सी ओ (सर्किल ऑफिसर) की स्थापना की जाए और व्यापारियों से सीधा संवाद स्थापित करने का प्रयास किया जाए ।
बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित अपर पुलिस आयुक्त श्री मिश्र ने उद्योगपतियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का उचित तरीके से निवारण किया जाएगा ।
श्री मिश्र ने माननीय उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा प्रतिपादित कुछ सिद्धांतों का उदाहरण देते हुए कहा कि कई ऐसे मामले हैं जो सिविल नेचर के होते हैं और जब पुलिस ऐसे मामलों में सीधा कार्रवाई करती है तो न्यायालय नाराज हो जाता है।
उन्होंने कहा कि जिला गौतम बुद्ध नगर में जब नोएडा का स्थापना हुआ था उस समय ट्रैफिक लोड तीस हजार वाहनों का था और अब वह बढ़कर 5 लाख हो गयी है, जबकि पुलिस के संसाधन सीमित है। लेकिन फिर भी पुलिस विभाग द्वारा हर संभव तरीके से व्यापारियों के साथ तालमेल बनाकर व्यापारियों और उद्योगपतियों का सम्मान रखा जाएगा।
अपर पुलिस आयुक्त के साथ उपस्थित सहायक पुलिस आयुक्त जमुना प्रसाद ने अपने संबोधन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को “महाराज” के नाम इसंबोधित किया ।
उन्होंने इस संबंध में पूछने पर कहा कि वह उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के रहने वाले हैं इसलिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हमेशा “महाराज” कह कर ही संबोधित किया करते हैं ।
जिस पर लोगों ने विभिन्न प्रकार की प्रतिक्रियाएं व्यक्त की।
Rajouri Encounter: Indian Army ने मंगलवार तड़के Rajouri district में Line of Control (एलओसी) पर…
पश्चिम एशिया में United States–Iran तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल…
पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव के बीच Iran से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई…
Israel-US Iran War: Israel-United States और Iran के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालात ने भारत…
वॉशिगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने Iran पर हालिया अमेरिकी सैन्य…
पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…