Categories: Uncategorized

शिकायत के क्रम में कोटेदार कि हुई जाँच

50 वर्षो से दूसरे गांव का कोटा चलाने के हैं आरोप शासनादेश का नहीं हो रहा पालन

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
11 जून बुधवार को विकास खण्ड बनकटा के ग्राम पंचायत मिश्रौली में 50 वर्षो से दबंगई के बल दूसरे ग्राम सभा का कोटेदार द्वारा कोटा चलाया जा रहा है।
ऐसा आरोप लगाते हुए सुगंबर यादव पुत्र स्व ० रामशंकर यादव ग्राम मिश्रौली थाना श्रीरामपुर, विकास खण्ड बनकटा, तहसील भाटपाररनी, जनपद देवरिया ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है कि ग्रामसभा मिश्रौली का कोटा लगभग 50 वर्ष से राजनारायण यादव ग्राम सभा दरगेचक, थाना श्रीरामपुर निवासी द्वारा शासनादेश व सारे नियम कि धजिया उड़ाते हुए जबरन चलाया जा रहा है।जबकि शासनादेश है कि जिस गांव का कोटा है उसी गांव का कोई भी व्यक्ति कोटा चला सकता है।बर्तमान कोटेदार के घर कि दुरी ग्राम सभा मिश्रौली से लगभग 7 किलोमीटर है।जिसके कारण समय पर राशन नहीं मिल पा रहा है। जो क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी के मिलीभगत से घटतौली भी बड़े पैमाने पर किया जा रहा है ऐसा आरोप शिकायतकर्ता ने लगाते हुए आग्रह किया है कि तत्काल कोटा खारिज कर पात्र अनुसार ग्रामपंचायत के व्यक्ति को कोटा चलाने की अनुमति दिया जाय। इसके पहले भी मुख्यमंत्री पोटल व जिलाधिकारी महोदया को शिकायती पत्र दिया जा चूका है। वर्तमान कोटेदार की पहुँच होने के कारण मामला को दबा दिया जा रहा है।मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करने क़े बाद 11 जून क़ो भाटपाररनी नायब तहसीलदार सुशील तिवारी, आर ओ दुर्गा नन्द यादव, हल्का लेखपाल राजेश यादव पंचायत भवन मिश्रॉली पहुँच कर जाँच किया। इस सम्बन्ध में नायब तहसीलदार सुशील तिवारी से पूछे जाने पर बताया कि जाँच किये है, रिपोर्ट बनाकर शासन क़ो भेजेंगे। ऊपर से जो आदेश आएगा, उस अनुसार करवाई होंगी।

rkpshomnath

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

42 minutes ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

3 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

5 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

5 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

6 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

7 hours ago