सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु नामित किए नोडल अधिकारी

कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नही होगी-डीएम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आगामी 23 जनवरी को सडक सुरक्षा माह के अन्तर्गत नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के दिन एक साथ मानव श्रृंखला निर्माण एवं आनलाइन सडक सुरक्षा शपथ दिलाये जाने के कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिला स्तर, तहसील स्तर एवं ब्लाक स्तर के नोडल अधिकारियों को नामित करने के साथ ही कार्यक्रम से संबंधित कार्य दायित्वों के निर्वहन के लिए अधिकारियों को भी नामित किया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करेंगे। इस कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नही होगी।
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु नामित अधिकारियों के विवरण में बताया है कि जिला स्तर पर मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, तहसील स्तर पर संबंधित उप जिलाधिकारी तथा ब्लाक स्तर पर संबंधित खण्ड विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा राजेश झा समस्त स्थलों पर आवश्यकतानुसार चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। संबंधित विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी/नोडल अधिकारी संस्थानों से आये छात्रों की उपस्थिति को गूगलशीट पर फीडिंग कराने का कार्य कराया जाना सुनिश्चित करेंगे। संबंधित नगरपालिका/नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, मोबाइल शौचालय तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। जिला उद्यान अधिकारी राम सिंह यादव प्रत्येक आयोजन स्थल पर 100 पौधो का रोपण कराना सुनिश्चित करेंगे, जिसकी ऊचाई न्यूनतम 03 फीट होगी। जिला गन्ना अधिकारी आनन्द शुक्ला मानव श्रृंखला के आयोजन में छात्रों/ जन सामान्य को कार्यक्रम स्थल तक पहुँचने के लिए संकेतको (साइनेज/लोकेटर) को लगाने तथा कार्यक्रम स्थल तक चूना के छिड़काव का कार्य सुनिश्चित करेंगे।
सड़क सुरक्षा शपथ-पत्र का उपयोगी प्रारूप जिसके पीछे कैलेण्डर छपा हो की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी आशुतोष शुक्ला को सौपी गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल समस्त मदरसों के बच्चों का प्रतिभाग सुनिश्चित करायेंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी समस्त ऑगनवाड़ी/कार्यकर्तियों का प्रतिभागिता सुनिश्चित करायेंगे। आरके सिंह लोक निर्माण विभाग व पंकल लाल व्यापार कर विभाग जिला स्टेडियम देवरिया पर समस्त आवश्यक व्यवस्थायें यथा – एलईडी/पीए सिस्टम/ड्रोन कैमरा/स्टील फोटोग्राफर/वीडियोग्राफी इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित करेगें। सचिव रेड क्रास सोसाइटी डा अखिलेन्द्र शाही रेडक्रास सोसाइटी के वालंटियर एवं आपदा मित्र अपने पूर्ण गणवेश में यथा आवश्यकता कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करेंगे। यूपीपीसीएल मनोज शर्मा मानव श्रृंखला के आयोजन हेतु आवश्यक सभी बैनर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। बीएसए मानव श्रृंखला के आयोजन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले व्यक्ति/व्यक्तियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुरस्कृत करने हेतु चयन कराना सुनिश्चित करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यक्रम स्थल पर कार्यक्रम की रूप-रेखा का निर्माण, नेता जी सुभाष चन्द्र बोस पर 01 घंटे का कार्यक्रम, स्लोगन एवं रंगोली का निर्माण इत्यादि का कार्य सुनिश्चित करायेंगे। जिला पंचायत राज्य अधिकारी मानव श्रृंखला में जन-सामान्य की भागीदारी बढ़ाने हेतु जनपद के सफाई कर्मियों तथा ग्राम प्रधानों/ग्राम पंचायत अधिकारियों के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में समान्य जनता की भागीदारी सुनिश्चित करायेंगे।
जिला स्तरीय समिति में अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सोनकर, जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार राय, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी आशुतोश शुक्ला एवं विवेक मिश्र(उच्च शिक्षा) को सदस्य नामित किया गया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

किशोरियों और महिलाओं के सम्मान से समाज को मिलेगी नई दिशा : जितेन्द्र

की लाइट फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, समाज में समानता व सम्मान का संदेश महराजगंज (राष्ट्र…

1 minute ago

घुघली पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी का खुलासा, फरार शातिर चोर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए…

6 minutes ago

अंतरपीढ़ीगत समन्वय पर जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित

छिन्दवाड़ा/म.प्र. (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ, जिला छिन्दवाड़ा (म.प्र.) में सतपुड़ा विधि महाविद्यालय, मोहन…

7 minutes ago

फतेह बहादुर शाही ने 1857 से पहले ही अंग्रेजों के खिलाफ छेड़ दी थी आजादी की लड़ाई: जेएन सिन्हा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग द्वारा…

13 minutes ago

समाजसेवा और रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय सत्येन्द्र यादव ‘राजू’ को मिला अंतर्राष्ट्रीय सम्मान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) समाजसेवा और रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय बलिया जनपद के समाजसेवी सत्येन्द्र…

17 minutes ago

खेल प्रतिभाओं के लिए मौका: आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश के लिए ट्रायल 23 मार्च से

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l प्रदेश के उभरते हुए खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और खेल सुविधाएं उपलब्ध…

19 minutes ago